यह कार अमेरिका के एक ग्राहक के लिए तैयार की गई है और इसका डिजाइन पूरी तरह कस्टमाइज्ड है। CZ26 को फेरारी SF90 Stradale के बेस पर डिवेलप किया गया है, लेकिन इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर और एयरोडायनामिक्स में बड़े बदलाव किए गए हैं।
SF90 Stradale से बिल्कुल अलग डिजाइन
CZ26 को Ferrari Design Studio ने Flavio Manzoni की लीडरशिप में डिजाइन किया है। फेरारी के Special Projects प्रोग्राम के तहत तैयार होने वाली ऐसी वन-ऑफ कारों को डिवेलप करने में आमतौर पर करीब दो साल लगते हैं। हालांकि, यह SF90 Stradale पर बेस्ड है, लेकिन CZ26 को अलग पहचान देने के लिए इसकी पूरी बॉडी को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। कार में क्लीन two-box सिल्हूट, उभरे हुए व्हील आर्च और छोटा किया गया रियर सेक्शन दिया गया है। सामने की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली फंक्शनल ग्रिल है, जिसमें बेहद पतली और हिडे लाइटिंग, ब्रेक कूलिंग इंटेक और सेंसर लगाए गए हैं। पीछे की तरफ cantilevered tail-lamps, नया डिफ्यूजर और टाइटेमियम एग्जॉल्ट टिप्स मिलते हैं। CZ26 को खास Argento Veloce silver पेंट में तैयार किया गया है, जिसे Rosso Lampante accents और exposed carbon-fibre elements के साथ जोड़ा गया है।
अंदर से भी बेहद खास
केबिन को भी एक्सटीरियर थीम के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें बीस्पोक ब्लैक टेक्निकल फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, खास तौर पर CZ26 के लिए तैयार किए गए 3D/additively मैन्युफैक्चर्ड सीट इन्सर्ट्स और सैटिन-फिनिश कार्बन फाइबर मिलते हैं। इसके अलावा ग्लॉस कार्बन फाइबर में मेटैलिक फिलामेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। केबिन में एंब्रॉयडेड CZ26 लोगो भी दिया गया है।
1,000hp का प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन
मेकैनिकली CZ26 में SF90 Stradale का पावरट्रेन दिया गया है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 797hp और 804Nm का आउटपुट देता है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर अडिशनल 220hp जेनरेट करते हैं। दोनों को मिलाकर सिस्टम का कुल आउटपुट 1,000hp हो जाता है। प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम में 7.9kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिससे कार केवल इलेक्ट्रिक पावर पर करीब 25km तक चल सकती है। ट्रांसमिशन के तौर पर 8-speed ड्यूल क्लच गियरबॉक्स मिलता है। फेरारी के अनुसार CZ26 महज 2.5 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 328kmph है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.