पार्टनर को बुरा-भला कहना
बहस के दौरान गुस्से में आकर पार्टनर को गलत शब्द बोलना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी बात पर नाराजगी होना अलग बात है, लेकिन सामने वाले की बेइज्जती करना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जब बहस में एक-दूसरे की कमियां निकालना शुरू हो जाता है तो असली मुद्दा पीछे छूट जाता है। इसके बाद बातचीत से हल निकालना मुश्किल हो जाता है और दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Romance: पार्टनर के साथ यादगार बनाएं ये पल, ट्राई करें ये Couple Bucket List
हर बात में खुद को सही साबित करने की कोशिश करना
कई बार बहस के दौरान लोग अपनी गलती मानने के बजाय खुद को सही साबित करने लगते हैं। अगर गलती हो गई है तो उसे स्वीकार करना रिश्ते को मजबूत बनाता है। हर बार खुद का बचाव करने से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि बहस और लंबी हो जाती है। रिश्ते में जीतना नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है।
पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना
कुछ लोग बहस के दौरान चुप हो जाते हैं और बात करने से बचने लगते हैं। वह समस्या को हल करने के बजाय खुद को बातचीत से दूर कर लेते हैं। ऐसा करने से सामने वाले को लग सकता है कि उसकी भावनाओं और बातों की कोई अहमियत नहीं है। अगर गुस्सा ज्यादा है तो थोड़ी देर का समय लेना ठीक है, लेकिन बाद में शांति से बात करना जरूरी है।
पुरानी बातों को बार-बार याद दिलाना
कई बार किसी नए मुद्दे पर बहस हो रही होती है और लोग पुरानी लड़ाइयों को भी बीच में ले आते हैं। इससे समस्या हल होने के बजाय और बढ़ जाती है। पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाने से पार्टनर को दुख पहुंच सकता है और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर यही है कि जिस बात पर बहस हो रही है, उसी पर ध्यान दिया जाए और उसका समाधान निकालने की कोशिश की जाए।
इसे भी पढ़ें: Signs of True Love: ये 3 साइन बताएंगे कि आपका Partner आपको कितना चाहता है
गुस्से में फैसला लेने से बचें
बहस के समय भावनाएं ज्यादा तेज होती हैं। ऐसे में गुस्से में कोई बड़ा फैसला लेना या रिश्ता खत्म करने जैसी बातें करना सही नहीं होता। पहले शांत होकर एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें। कई बार छोटी-सी गलतफहमी भी प्यार और बातचीत से दूर हो सकती है।
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है समझदारी
हर रिश्ते में छोटी-मोटी बहस होना सामान्य है, लेकिन उस बहस को कैसे संभाला जाता है, यही रिश्ते की मजबूती तय करता है। एक-दूसरे की बात सुनना, सम्मान करना और समस्या का मिलकर हल निकालना रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.