बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत को शानदार बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम अब सिर्फ स्पिनरों पर निर्भर नहीं रहती बल्कि तेज गेंदबाज भी दिलचस्पी दिखा रहे।
यह सबसे बड़ा बदलाव है
पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, ” मैं बहुत खुश हूं, खुद पर और लड़कों के खेल पर गर्व है। हमने बहुत मेहनत की है। केवल स्पिन पर निर्भर रहने के बजाय तेज गेंदबाजों को तैयार करने की सोच टेस्ट प्रारुप में बांग्लादेश के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है। पहले, पांच साल पहले, तेज गेंदबाज टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे। लेकिन अब हम बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वे टेस्ट फॉर्मेट को अहमियत दे रहे हैं। वे खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, वर्ल्ड-क्लास बनना चाहते हैं। अब उनकी सोच यही है।”
उन्होंने कहा, ” मुशफिकुर और मोमिनुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है। तंजिद सफेद गेंद खेल में आक्रामक खेलते हैं, लेकिन इस टेस्ट में वह शांत रहे और गेंद की मेरिट के हिसाब से शॉट खेले। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर हम चाहते हैं कि वह असरदार खेलें और उन्होंने ऐसा किया।”
गेंदबाजों ने सब्र से काम लिया
एक अन्य सवाल क्या यह बांग्लादेश के लिए सबसे शानदार पल है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रारुप में बांग्लादेश के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आगे चलकर, हम भविष्य में कुछ खास करना चाहते हैं। इसके लिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमें पांच दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा, और मैं वही बात दोहराऊंगा। अगर हम सेशन-दर-सेशन खेलें, अगर लोअर ऑर्डर भी योगदान देता रहे, तो यही सब जरूरी है।
मैच में नौ विकेट लेने वाले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हसन महमूद ने कहा, “मैच से पहले अभ्यास सत्र में, हम हर पल अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे थे और नतीजे की परवाह किए बिना खुद पर भरोसा रख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइन-अप को लेकर हमने कोच के साथ मिलकर कुछ प्लान बनाए और वीडियो देखे, और मैदान पर भी हमने वही किया। गेंदबाजों ने सब्र से काम लिया और सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की। नतीजे भी मिले। मेरे परिवार और देश के लोग जश्न मना रहे होंगे।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.