- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
अगले महीने यानी अगस्त में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।
किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?
- 8 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी?
- 2 अगस्त
- 9 अगस्त
- 16, 23 और 30 अगस्त
ये है अगस्त की बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे |
| 2 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
| 4 अगस्त | केर पूजा | अगरतला |
| 8 अगस्त | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 9 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
| 13 अगस्त | पैट्रियाट्स डे | इम्फाल |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस | सभी जगह |
| 16 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
| 19 अगस्त | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिवस | अगरतला |
| 22 अगस्त | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 23 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
| 25 अगस्त | मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-उन-शरी | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा |
| 26 अगस्त | ईद-ए-मिलाद, बरावफात और थिरुवाणम पर्व | ज्यादातर जगह |
| 28 अगस्त | रक्षा बंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती | सभी जगह |
| 30 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
