- Hindi News
- Sports
- Athletics In A New Avatar; Olympic And World Champions To Participate
- कॉपी लिंक
1500 मीटर व 5000 मीटर में सीधे फाइनल होगा, जबकि 800 मीटर और उससे छोटी दौड़ में सेमीफाइनल के बाद फाइनल होगा।- प्रतीकात्मक फोटो
एथलेटिक्स में इस साल ओलिंपिक या वर्ल्ड चैम्पियनशिप जैसा ग्लोबल इवेंट नहीं है। इसी खालीपन को भरने के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स ने अल्टीमेट चैम्पियनशिप शुरू की है। 13 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में टॉप एथलीट एक-दूसरे के सामने होंगे। 10 मिलियन डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी दांव पर है। जानिए इस चैम्पियनशिप के बारे में…
चैम्पियनशिप क्यों शुरू हुई?
हर चार साल में ओलिंपिक होते हैं और वर्ल्ड चैम्पियनशिप भी हर साल नहीं होती। ऐसे में जिस साल कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होता, उस समय दर्शकों की एथलेटिक्स में दिलचस्पी कम हो जाती है। इसी दूरी को पाटने के लिए खेल की गवर्निंग बॉडी ने इसे शुरू किया है।
इसका फॉर्मेट कैसा होगा?
तीन दिन की चैम्पियनशिप में रोजाना करीब तीन घंटे का सेशन होगा। कुल 28 फाइनल होंगे। फील्ड इवेंट्स और 1500 मीटर व 5000 मीटर में सीधे फाइनल होगा, जबकि 800 मीटर और उससे छोटी दौड़ में सेमीफाइनल के बाद फाइनल होगा। सभी एथलेटिक्स इवेंट इसमें शामिल नहीं हैं।
इसमें कौन खेल सकता है?
ओलिंपिक चैम्पियन, वर्ल्ड चैम्पियन, डायमंड लीग चैम्पियन के साथ वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाले एथलीट शामिल हैं। कुछ स्टार एथलीट्स, जो क्वालिफाई नहीं कर पाए, उन्हें वाइल्ड कार्ड दिया गया है।
चैम्पियनशिप में पहली बार क्या-क्या नए प्रयोग देखने को मिलेंगे ?
इवेंट से एक दिन पहले हॉलीवुड स्टाइल में एथलीट्स की रेड कार्पेट एंट्री हुई। ट्रैक के बीच की घास (इनफील्ड) को काले रंग से रंगा गया है। 200 मीटर में एथलीट्स अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर पसंद की लेन और सेमीफाइनल हीट चुन सकेंगे। अमेरिका के स्टार धावक नोआ लायल्स इवेंट के होस्ट होंगे, जबकि पोल वॉल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मोंडो डुप्लांटिस इवेंट का ऑफिशियल गाना गाएंगे।
कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
कुल राशि करीब 95 करोड़ रुपए है। चैम्पियन को 1.4 करोड़ मिलेंगे। यह पिछले साल की वर्ल्ड चैम्पियनशिप की प्राइज मनी के दोगुने से ज्यादा है। दूसरे स्थान वाले को करीब 72 लाख और तीसरे स्थान वाले को 38 लाख मिलेंगे।
कौन से दिग्गज एथलीट उतरेंगे?
महिलाओं की 800 मीटर रेस में ओलिंपिक चैम्पियन कीली हॉजकिंसन का मुकाबला फेमके बोल जैसी स्टार्स से होगा। 100 मीटर और 200 मीटर में जूलियन अल्फ्रेड, गैबी थॉमस, मेलिसा जेफरसन जैसी वर्ल्ड चैम्पियन आमने-सामने होंगी। पुरुषों की 1500 मीटर रेस में जोश केर, जैकब इंजब्रिस्टन और ओलिंपिक चैम्पियन कोल हॉकर के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
