ASUS ने भारत में नई Zenbook और Vivobook 2026 लैपटॉप सीरीज लॉन्च की है। ये लैपटॉप AI प्रोसेसर, डुअल स्क्रीन, लंबी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। इनकी कीमत 98,990 रुपए से शुरू होती है।
सम्बंधित सुझाव
ASUS ने इस बार कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिनमें Zenbook और Vivobook दोनों सीरीज शामिल हैं। Zenbook सीरीज में S14, Duo, A14 और A16 जैसे मॉडल आते हैं, जो प्रीमियम कैटेगरी में रखे गए हैं। वहीं Vivobook 14, Vivobook 16, S14 और S16 जैसे मॉडल मिड-रेंज यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं। नई ASUS सीरीज में AI फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो कॉल और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। ये लैपटॉप खुद से कई काम को ऑप्टिमाइज़ करते हैं, जिससे यूजर का काम आसान हो जाता है।
ASUS Zenbook और Vivobook सीरीज की कीमत और उपलब्धता
नई ASUS Zenbook और Vivobook सीरीज की कीमत 98,990 रुपए से शुरू होकर 2,99,990 रुपए तक जाती है। Zenbook सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और ये लैपटॉप्स 21 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें ASUS स्टोर, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
ASUS लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए 11,598 रुपए तक के प्री-ऑर्डर लाभ दे रही है, जिसके तहत ग्राहक सिर्फ 999 रुपए में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन पा सकते हैं। इसके अलावा, Zenbook DUO के ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत ASUS Vigour बैकपैक भी मिलेगा। नए लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और 20 अप्रैल तक चलेंगे। Vivobook और Zebook सीरीज के नए लैपटॉप 21 अप्रैल से ASUS के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ASUS ई-शॉप, Flipkart, Amazon और रिटेल पार्टनर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Zenbook Duo (Dual Screen Laptop)
इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसकी डुअल स्क्रीन डिजाइन है, जिसमें दो 14-इंच OLED डिस्प्ले मिलते हैं। दोनों स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं, जिससे काम करना और भी स्मूथ हो जाता है। मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है।
सम्बंधित सुझाव
29% OFF
ASUS Zenbook A14 OLED (2025),Qualcomm Snapdragon X, 16GB,512GB, 14″(35.6 cm), 32hrs Battery Life*, Windows 11,MSO 2024,M365 Basic-1yr, Metal Body,UX3407QA-QD258WS, 0.9kg Light-Weight, Copilot+ AI PC
ASUS Zenbook A14 OLED (2025)
Qualcomm Snapdragon X
16GB
खरीदिये
22% OFF
ASUS TUF A16 (2026), AMD Ryzen 7 170, RTX 4050-6GB, 16GB RAM (Upgradeable), 1TB SSD, FHD+, 16″(40 cm), Windows 11 Home, M365 Basic(1 Year)* Office 2024,Mecha Gray,2.2 Kg,FA607NUQ-RL063WS,Gaming Laptop
ASUS TUF A16 (2026)
AMD Ryzen 7 170
RTX 4050-6GB
खरीदिये
41% OFF
ASUS Vivobook Go 15 (2026),AMD Ryzen 5 40, AMD Radeon iGPU, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD, 15.6″(39.6 cm),Windows 11,M365 Basic(1 Year)* Office 2024,Mixed Black,1.63 Kg,E1504FA-BQ2116WS,Thin & Light Laptop
ASUS Vivobook Go 15 (2026)
AMD Ryzen 5 40
AMD Radeon iGPU
खरीदिये
Zenbook S14 (Thin & Light Laptop)
Zenbook S14 को काफी पतला और हल्का डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें पावरफुल Intel Core Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर हेवी टास्क तक आसानी से संभाल सकता है। बैटरी भी लंबी चलती है।
Zenbook A14 / A16
इन लैपटॉप्स में लेटेस्ट AI प्रोसेसर और हाई परफॉर्मेंस हार्डवेयर दिया गया है। ये डिवाइस वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और हैवी सॉफ्टवेयर के लिए अच्छे माने जाते हैं। बड़ी स्क्रीन और स्मूथ एक्सपीरियंस इन्हें प्रोफेशनल यूज के लिए बेहतर बनाते हैं।
Vivobook 14 / 16
Vivobook सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में अच्छा लैपटॉप चाहते हैं। इसमें आपको OLED डिस्प्ले, अच्छा प्रोसेसर और रोजमर्रा के काम के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है। स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए यह एक बढ़िया चॉइस है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
