असम के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। असम में बाढ़ की घटनाओं के कारण राज्य में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 6.50 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बचने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। सीएम ने भी आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।
सेना, वायुसेना की टीमें बचाव कार्य में उतरीं
अधिकारियों ने बताया कि सेना, वायुसेना और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। दूरदराज इलाकों में फंसे लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्वोत्तर राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गोलाघाट जिले के कुछ सबसे अधिक प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ने पड़ोसी जिलों जोरहाट और शिवसागर में बचाव कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की थी।
कल तक थी 10 लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ओर से बुधवार देर रात जारी बाढ़ संबंधी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार मध्यरात्रि से अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ संबंधी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
असम के ये जिले हैं बाढ़ प्रभावित
राज्य के 11 जिलों शिवसागर, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग और नागांव में 6,53,100 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
विधानसभा में उठा बाढ़ का मुद्दा
वहीं, दूसरी ओर असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हुई। बाढ़ पर चर्चा की मांग को लेकर विधानसभा में गुरुवार को अपना स्थगन प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा खारिज कर दिये जाने पर विरोध स्वरूप डेस्क पर चढ़ जाने पर रायजोर दल के विधायक अखिल गोगोई को दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया।
प्रश्नकाल के बाद, गोगोई ने यह मुद्दा उठाया और अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से दो मिनट का समय मांगा ताकि वह ऊपरी असम, खासकर शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में बात कर सकें।
(भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
गुजरात से लेकर असम-हिमाचल-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-लैंडस्लाइड को लेकर एडवाइजरी जारी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.