विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में हिमांशी खुराना के उस पॉडकास्ट के बारे में बात की जहां उन्होंने आसिम रियाज से जुड़ी धर्म परिवर्तन वाली बातें कही थीं। विशाल के जवाब पर अब आसिम रियाज भड़के हैं। उन्होंने विशाल को बिग बॉस 13 की याद दिलादी।
विशाल आदित्य सिंह पर भड़के आसिम रियाज
आसिम रियाज ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया- विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पिटने की वजह से तुम्हें परमानेंट नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी अटेंशन चाहिए, मुझे डीएम करो न की पॉडकास्ट और मीडिया में मेरी बातें करो। चिंता मत करो, मैं पूरी कोशिश करूंगा तुम्हारे लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की।
विशाल ने हिमांशी के दावों पर किया था रिएक्ट
आसिम का ये जवाब विशाल के उस रिएक्शन पर आया है जहां उन्होंने हिमांशी और आसिम के रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। विशाल से एक पॉडकास्ट में हिमांशी के उस दावे को लेकर सवाल हुआ था जहां उन्होंने कहा था कि उनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश हुई थी।
क्या बोले थे विशाल आदित्य सिंह?
विशाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “मुझे नहीं पता ये किस तरह से देखना चाहिए। रिश्ते में और भी चीजें होंगी, वो भी बोलेगा तो पूरी बात समझ आएगी।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विशाल ने ये भी कहा था कि अगर रिश्ते की शुरुआत में धर्म परिवर्तन वाली बात हुई थी तो फैसला उसी वक्त लेना चाहिए था, लेकिन अगर इसके बाद भी रिश्ता तीन-चार साल तक चला तो जाहिर है कि इसके पीछे कुछ और बातें भी रही होंगी।
बिग बॉस 13 में क्या हुआ था?
बता दें, विशाल आदित्य सिंह जब बिग बॉस के घर में थे। उस दौरान उनके और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच एक लड़ाई हुई थी। लड़ाई के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल को पैन से मारा था। मधुरिमा की इस हरकत के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था। वहीं, वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने विशाल की क्लास लगाई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.