विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर अभी भी सवाल हैं। रोहित अगले वर्ल्ड कप तक 40 के तो कोहली 39 के हो जाएंगे। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म दोनों ही सवालों के घेरे में हैं।
PTI के अनुसार अब्बास ने एक पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल पर कहा, “स्किल के मामले में दोनों बहुत, बहुत अच्छे हैं और उनके अनुभव को देखते हुए, मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि उन्हें वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेलना चाहिए। जब तक वे फिट हैं और रन बनाते रहते हैं, उम्र कोई फैक्टर नहीं होनी चाहिए।”
जहीर ने आगे कहा, “मैंने रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी बनाते देखा, और उन्हें बैटिंग करते देखना अब भी अच्छा लगता है। वह इतनी आसानी से और इतनी अच्छी टाइमिंग से खेलते हैं।”
बता दें, हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज भारत 1-2 से हारा। सीरीज के आखिरी मैच से पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि रोहित का वह आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। हालांकि वह सिर्फ अफवाह ही थी। हिटमैन ने तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़ा, हालांकि वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय भी बने।
वहीं विराट कोहली ने इस सीरीज के दौरान दो हाफ सेंचुरी लगाई थी। दोनों ही भारतीय दिग्गज मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-5 में हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.