युधवीर को 13 जून को गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ महसूस हुई और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सत्र के दौरान भी उन्हें इसी तरह का दर्द हुआ था। युधवीर को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की देखरेख में चरणबद्ध पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना होगा ताकि वह दाहिने कंधे की रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह से उबर सकें।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले अशोक शर्मा रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंदों में से एक फेंकी थी, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया था।
अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 6 मुकाबलों में 10 विकेट लिए थे। वह चोटिल युधवीर सिंह की जगह लेंगे, जो अब तक इंडिया ए के तीनों मैचों में नहीं खेले हैं।
दंबुल्ला में खेली जा रही ‘ए’ ट्राई-सीरीज़ में भारत अपने तीन मैचों में से दो हार चुका है, जिसमें सोमवार को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है और बुधवार को अपने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान ‘ए’ का सामना करेगा। सीरीज का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.