Anshula Kapoor Mehndi: कपूर खानदान में इन दिनों जश्न का माहौल है। बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस ग्रैंड वेडिंग से पहले रस्मों की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो फैंस का दिल जीत रही हैं।
अंशुला कपूर रोहन ठक्कर की दुल्हनिया बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। इसकी झलक मेहंदी सेरेमनी में बखूबी देखने को मिली। इंटरनेट पर छाई क्लिप्स में अंशुला पिया के नाम की मेहंदी लगाए नजर आईं। उन्होंने अपनी मेहंदी को खूब फ्लॉन्ट किया।
अंशुला के हाथ में लगी रोहन के नाम की मेहंदी
अंशुला ने मेहंदी सेरेमनी के लिए मिरर वर्क और गुजराती स्टाइल सीप डिटेलिंग वाला ब्लू लहंगा कैरी किया था। इस दौरान अचानक दूल्हे राजा रोहन ठक्कर पहुंच गए। उन्होंने ढोल की थाप पर नाचते हुए एंट्री ली। इसके बाद वेन्यू पर पहुंचते ही उन्होंने अपने होने वाली दुल्हनिया को गले से लगा लिया। कपल एक-दूजे के प्यार में डूबा दिखाई दिया। कपल की केमिस्ट्री पर फैंस की निगाहें टिक गईं।
जान्हवी-खुशी ने यूं दिया सरप्राइज
बताया जा रहा है कि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी बहन की मेहंदी सेरेमनी को खास बनाया। दोनों ने पूरी तैयारियां सीक्रेट रखी थीं। जब अंशुला ने वेन्यू की सजावट देखी तो वो सरप्राइज रह गईं और उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
मेहंदी के बाद चूड़ा और कलीरा की रस्म हुई। वो हाथों में चूड़ा और कलीरा फ्लॉन्ट करती दिखीं। रस्मों के बीच वो दोस्तों संग जमकर थिरकीं। उनके चेहरे की चमक और रौनक साफ बता रही थी कि वो अपने इस बिग डे के हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।
6 जुलाई को एक-दूजे का होंगे अंशुला-रोहन
अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। रोहन ने पिछले साल जुलाई में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद अक्टूबर में मुंबई में एक ग्रैंड एंगेजमेंट पार्टी हुई थी, जिसमें सोनम, रिया, शनाया, जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर समेत करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ था। अब फैंस की निगाहें 6 जुलाई पर टिकी है, जब ये कपल सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.