गले लगकर रोए अर्जुन-अंशुला
इन तस्वीरों में हंसी, खुशी और भावुक कर देने वाले पल कैद हैं। एक तस्वीर में अंशुला भाई को गले लगाए नजर आ रही हैं। विदाई से पहले उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। इस दौरान अर्जुन बहन को संभालते दिखाई दिए।
झूमकर नाचा कपूर परिवार
जश्न की तमाम अन्य तस्वीरों में अर्जुन समेत पूरा कपूर परिवार नाचते-गाते दिखा। कपूर खानदान की बेटी का घर बसने पर हर किसी के चेहरे पर खुशी छाई रही। दुल्हन अंशुल ने न सिर्फ भाई अर्जुन बल्कि, बहन जान्हवी और खुशी के साथ भी खूब ठुमके लगाए। वहीं पिता बोनी कपूर ने बड़ी बेटी अंशुला पर जमकर प्यार लुटाया।
अर्जुन पर गिरे अंशुला के कलीरे
मेहंदी की रस्म के दौरान खुशी और जान्हवी ने भी हाथों पर मेहंदी रचाई। वहीं अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जमकर डांस किया। इन तस्वीरों में ‘चूड़ा सेरेमनी’ की भी झलक है। इसमें लगभग पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ। ट्रेडिशनल पंजाबी रस्म में जब अंशुला ने परिवार के कुंवारों पर कलीरे झटके, तो उसका एक हिस्सा अर्जुन कपूर पर भी जा गिरा। ये देखकर पूरे खानदान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक दिन में निपट जाएगी शादी
बोनी कपूर ने बताया कि अंशुला और रोहन की शादी वन-डे अफेयर होगी। यानी शादी की सभी रस्में एक दिन में ही पूरी होंगी। इसके बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी थ्रो की जाएगी। हालांकि, अभी शादी के शुभ मुहूर्त को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लग्जरी होटल में सात फेरे लेंगे अंशुला-रोहन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और रोहन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में ग्रैंड वेडिंग करेंगे। इस शादी में कपूर परिवार, करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए मॉर्डन इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.