फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार (19 जुलाई) को खेले गए इस मुकाबले के खत्म होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही तीखी झड़प हो गई। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया और गेवी से हाथापाई करने लगे। इस दौरान पारेडेस ने दोनों खिलाड़ियों का गला तक पकड़ लिया था। मैच पूरा होने के बाद पारेडेस की इस हरकत की वजह से उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया। फीफा ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों पर कम से कम तीन मैचों का बैन लग सकता है।
फीफा ने जांच के लिए किया है स्पेशल टीम का गठन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा की डिसिप्लिन कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम को तैनात किया है, जो नियमों के उल्लंघन की जांच-पड़ताल करेगा। अगर जांच में खिलाड़ियों का व्यवहार हिंसक पाया जाता है, तो फीफा के अनुशासन नियमों (अनुच्छेद-14) के तहत उन पर कम से कम तीन मैचों का बैन लगाया जा सकता है। इसके साथ ही, दोषियों पर जुर्माना ठोंका जा सकता है और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (AFA) पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
मैच खत्म होने के बाद स्पेन और अर्जेंटीना के प्लेयर्स के बीच हुई थी झड़प
दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच ये लड़ाई क्यों हुई इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि रेफरी के मैच खत्म करने की सीटी बजाते ही स्पेन के खिलाड़ी गार्सिया जमीन पर गिर पड़े। जब वे उठे, तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी पारेडेस के साथ उनकी जोरदार बहस हो गई। इस दौरान पारेडेस ने गार्सिया की गर्दन पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया। इतना ही नहीं, मैच खत्म होते ही अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलिना ने भी स्पेन के एक सब्स्टीट्यूट प्लेयर के पेट में घूंसा मार दिया।
16 साल के बाद स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप
स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने 2022 की विजेता टीम अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन तय समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के स्टार खिलाड़ी फेरन टोरेस ने शानदार गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई और स्पेन को विश्व चैंपियन बना दिया।
यह भी पढ़ें:
स्पेन ने 16 साल बाद जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब, फेरान टोरेस के गोल से अर्जेंटीना का सपना चकनाचूर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.