दिल को हेल्दी रखना है जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो तो हेल्दी खानपान और वर्कआउट के साथ इन 5 कामों को रूटीन में शामिल करें। ये आपके हार्ट पर पड़ने वाले दबाव को कम करेगा और हार्ट अटैक जैसे रिस्क को घटाएगा।
पैर की उंगलियों के बल खड़े होना
आपके पैर की पिंडलियां यानी काल्फ मसल्स को दूसरा दिल बोला जा सकता है। ये मसल्स पैरों तक आने वाले ब्लड को वापस हार्ट तक धकेलने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसलिए इनकी केयर करना जरूरी होता है। जैसे हर घंटे पर अपने पैरों की उंगलियों पर 30 सेकेंड के लिए खड़े हो जाएं। इससे काल्फ मसल्स को मजबूत होने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है और ब्लड को पंप करना दिल के लिए आसान हो जाता है।
हर दो घंटे पर पानी पिएं
आप दिनभर में कितना पानी पीते हैं इससे ज्यादा जरूरी है कि आप हर घंटे अपने शरीर को कितना हाइड्रेट करते हैं। हर एक से दो घंटे में 2-4 घूंट पानी पीते रहें। वहीं सुबह अगर आपने एक लीटर पानी पिया तो ये पूरे दिन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को आसान बनाती है।
ब्लड वेसल्स को एक्टिव करना
अपनी ब्लड वेसल्स को एक्टिव रखना जरूरी है। जिससे ये तेजी से फैले और ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा बना रहे। जैसे हर सुबह सोकर उठने के बाद पैरों पर ठंडा पानी डालने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और फिर फैल जाती हैं। जिससे धीमा हो रहा ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। हेल्दी लोगों के लिए तो ये प्रैक्टिस अच्छी है लेकिन जो लोग पहले से ही हार्ट के मरीज हैं या हाई बीपी हैं उन्हें ये काम करने से बचना चाहिए क्योंकि अचानक ठंडा पानी ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है।
हर घंटे होनी चाहिए मूवमेंट
सिंपल सा नियम है कि हर आधे से एक घंटे के अंतर पर थोड़ा सा जरूर चलना चाहिए। लगातार एक घंटे तक बैठे रहना नुकसानदेह है। छोटा सा ब्रेक लें और पैरों को चलाएं। लगातार बैठे रहने से ब्लड शुगर स्पाइक होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। अगर हर आधे घंटे पर उठकर थोड़ा सा चलने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और ब्लड प्रेशर कम होता है। लगातार बैठे रहने की आदत दिल की बीमारी को न्योता देती है।
हर रोज पैरों को 15 मिनट ऊपर करें
हर रोज सुबह के समय व्यायाम करें। जिसमे पैरों को दीवार से सटाकर अपने हार्ट से ऊपर करके 15 मिनट तक टिकाएं। ऐसा करने से पैरों में जमा ब्लड वापस दिल की तरफ लौटता है और पैरों की नसों पर दबाव कम होता है। जिससे ब्लड के लिए पंप करना आसान होता है और दिल की नसें कमजोर नहीं पड़तीं। ये पांच काम हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.