प्री-बुकिंग शुरू होने के दो दिनों में ही इस SUV को 10,000 से ज्यादा रिजर्वेशन मिल गए। इसका 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर का काम करता है, जबकि दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 818bhp की पावर और 813Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं।
818bhp की पावर और 310km इलेक्ट्रिक रेंज
फ्रीलैंडर 8 में 60.3kWh CATL Freevoy बैटरी पैक दिया गया है। इसका 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर का काम करता है, जबकि दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 818bhp की पावर और 813Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं। रियर इलेक्ट्रिक मोटर अकेले 335bhp तक की पावर देती है और इसके साथ टू-स्पीड ट्रांसमिशन जुड़ा है। Chery-JLR के मुताबिक एसयूवी की इलेक्ट्रिक रेंज 310km (CLTC) तक है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है, जो 6C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि कंपैटिबल फास्ट चार्जर से बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 12 मिनट लगते हैं।
पेट्रोल इंजन भी है काफी खास
रेंज एक्सटेंडर के तौर पर इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन भी खास टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसकी थर्मल एफिशिएंसी 45.79 प्रतिशत है और यह 92 ऑक्टेन पेट्रोल के हर लीटर से करीब 3.7kWh बिजली पैदा कर सकता है। एसयूवी में बेहतर ऑफ-रोड और ड्राइविंग कैपेबिलिसी के लिए ड्यूल-चैंबर एयर सस्पेंशन, CCD डैंपिंग, मेकैनिकल फ्रंट डिफरेंशियल लॉक और रियर-वील स्टीयरिंग दिया गया है। रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम 10 डिग्री तक एंगल ले सकता है, जिससे इतनी बड़ी SUV को कम जगह में मोड़ना आसान हो सकता है।
अंदर 15.6-इंच स्क्रीन और 17.3-इंच रियर डिस्प्ले
एसयूवी के केबिन को भी काफी मॉडर्न बनाया गया है। डैशबोर्ड में हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है, जिसके बीच में 15.6-इंच LED टचस्क्रीन मौजूद है। Qualcomm Snapdragon 8397 प्रोसेसर इसके कॉकपिट इलेक्ट्रॉनिक्स को संभालता है। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए छत पर अलग 17.3-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके हेडरेस्ट्स में डिटैचेबल Harman Kardon स्पीकर्स भी लगाए गए हैं और पूरे केबिन में कुल 11 चार्जिंग पॉइंट्स मिलते हैं।
भारत के लिए क्यों खास है फ्रीलैंडर 8
फ्रीलैंडर 8 का प्लेटफॉर्म भारत के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की अपकमिंग Avinya इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। अविन्या परिवार की पहली कार के तौर पर एक स्पोर्टबैक मॉडल आने की उम्मीद है, जिसे अगले साल के आखिर तक लाया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.