कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ।
शो पर पहुंची सुनिधि
SonyLIV के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का नया प्रोमो सामने आया है। क्विज शो पर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान बतौर गेस्ट हॉट सीट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान अमिताभ को अपने सामने देखकर सुनिधि चौहान की खुशी का ठिकाना नजर नहीं आ रही है। दोनों काफी मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। वहीं, बिग बी भी सुनिधि को शो पर पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। यही नहीं, सुनिधि ने केबीसी के मंच को अपनी मधुर आवाज से भी भर दिया। उन्होंने एक खूबसूरत गाना भी गाया। उन्होंने साल 2006 की फिल्म ‘डॉन’ का गाना ‘ये मेरा दिल’ गाया। यही गाना असल में बिग बी की ‘डॉन’ फिल्म का भी हिस्सा था और इसे आशा भोसले ने गाया था। अमिताभ उनकी परफॉर्मेंस देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने जोरदार तालियां बजाईं।
बिग बी थे सुनिधि के पहले क्रश
प्रोमो में सुनिधि चौहान अमिताभ के लिए अपना प्यार और उनकी तारीफ करती दिख रही हैं। वह कहती हैं, ‘हमने आपको कई अलग-अलग अवतारों में देखा है। आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं। आप मेरे पहले क्रश थे।’ बिग बी उन्हें बीच में टोकते हैं और जवाब देते हैं, ‘आपको हम पर क्रश था, यह अब बता रही हैं आप, तब नहीं बताया।’ बिग बी के जवाब से सुनिधि मुस्कुराईं और शरमा गईं।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
KBC 18 पर सुनिधि को देखकर फैंस भी बहुत उत्साहित थे। एक ने कमेंट किया, ‘दो दिग्गज एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘बिना किसी कोशिश के शानदार गायकी, सुनिधि बहुत नैचुरल हैं।’ एक फैन ने पूरे एपिसोड को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, ‘वाह, क्वीन आ गई हैं।’ एक और कमेंट आया, ‘वह भारत की शकीरा हैं।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं।
कौन बनेगा करोड़पति 18 के बारे में
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ। शो के एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होते हैं। प्रीमियर एपिसोड में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.