इस गेम शो की सबसे मजेदार बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्टूडियो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ घर बैठे परिवार का हर सदस्य भी इसमें हिस्सा ले सकता है। यह हर लिविंग रूम को एक फन-फिल्ड फैमिली गेम नाइट में बदल देगा।
शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “यह शो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह आपको हर पल सतर्क रखेगा और सरप्राइज करेगा। यहां सवाल सिर्फ ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता का है। घर बैठे हर कोई इस खेल का हिस्सा बन सकता है। अगर आपको लगता है कि आपमें भारत के टॉप 1% में शामिल होने का दम है, तो इस चैलेंज के लिए तैयार हो जाइए।”
फैमिली और दोस्तों के साथ वीकेंड या फेस्टिव सीजन का मजा दोगुना करने के लिए तैयार हो जाइए। ‘इंडिया के टॉप 1%’ को आप 5 सितंबर से हर हफ्ते सिर्फ स्टार प्लस टीवी चैनल और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.