बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर हर रविवार अपने घर के बाहर आकर हजारों चाहने वालों से मुलाकात करते हैं. संडे मीटिंग के दौरान उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भारी भीड़ घंटों तक इंतजार करती है, सिर्फ इस उम्मीद में कि उन्हें बिग बी की एक झलक मिल जाए. वहीं, आज भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. इसी बीच उनका एक फैन बेहोश भी हो गया.
अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर मची अफरा-तफरी
दरअसल, आज रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैन से मिलने के लिए ऑल-व्हाइट आउटफिट में अपने घर जलसा के बाहर आएं. इस दौरान उन्होंने अपने हजारों चाहने वालों से मुलाकात की. जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी एक और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे अमिताभ बच्चन का एक फैन बेहोश नजर आया.
ये भी पढ़ेंः ‘आंखें का प्रीमियर नहीं हुआ था…’, 33 साल बाद अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने पहुंचे चंकी पांडे, दिखे एक्साइटेड
अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन हुआ बेहोश
वीडियो में देखा जा सकता है तेज गर्मी के कारण एक फैन बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और बाद में उसे पानी देकर मदद करने की कोशिश की, साथ ही उसके लिए जगह भी बनाई. हालांकि फैन की मौजूदा हालत को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने सभी की चिंता बढ़ा दी है.
लोगों ने किया रिएक्ट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों लोग जाते हैं.’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘इतना इम्पॉर्टेंस देना ही क्यों है कि जान पर आ जाए.’ एक तीसरे यूजर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इतना भी पागल नहीं होना चाहिए.’
ये भी पढ़ेंः ‘सिर्फ सपने नहीं दिखाता…’, मायानगरी मुंबई को लेकर बोलीं श्रेया पिलगांवकर, ओटीटी ने बनाया करियर
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.