कहो ना… प्यार है के सेट की है तस्वीर
एक्ट्रेस ने लिखा कि उस समय रिश्तों में मासूमियत और अपनापन था, जो आज बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच कम देखने को मिलता है। उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्हें ऐसे रिश्ते और दोस्ती मिलीं, जो आज तक कायम हैं।
अमीषा और ऋतिक की यह पुरानी तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को याद कर रहे हैं। कई फैंस ने ‘कहो ना… प्यार है’ को आज भी अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया।
बता दें कि ‘कहो ना… प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से Ameesha Patel और Hrithik Roshan दोनों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.