बाजार में कुछ ऐसे व्यवसाय हैं, जिनकी डिमांड साल भर रहती है और इनकी धूम गांव से लेकर शहर तक रहती है. इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफा भी है. स्थानीय सफल उद्यमियों का मानना है कि अपने खुद के रोजगार से किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं रहता और अपनी मनचाही बचत कर हम दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं.
इन व्यवसायों में है बंपर मुनाफा
बाजार में कुछ ऐसे व्यवसाय हैं, जिनकी डिमांड साल भर रहती है और इनकी धूम गांव से लेकर शहर तक रहती है. इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफा भी है. स्थानीय सफल उद्यमियों का मानना है कि अपने खुद के रोजगार से किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं रहता और अपनी मनचाही बचत कर हम दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं. जिन व्यवसाय की हम बात कर रहे हैं उनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी का और खिलौने का बिजनेस एक बेहतर विकल्प है. आज के दौर में फैशन और बच्चों की पसंद हमेशा डिमांड में रहती है ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और खिलौने का बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
मसाले और मोटे अनाज का व्यवसाय- अक्सर लोग शुद्ध मसाला और सेहतमंद चीज खाना पसंद करते हैं. ऐसे में मोटे अनाज में भरपूर रूप से प्रोटीन वाली चीज पाई जाती हैं. इसके साथ ही शुद्ध और केमिकल मुक्त मसाले हमारी सेहत को बेहतर रखते हैं. इसका भी व्यवसाय हम आसानी से कर सकते हैं और इसकी भी डिमांड साल भर खूब रहती है. शुद्ध मसालों और सेहतमंद मोटे अनाज के काम में भी अच्छा मुनाफा हैं.
दोना-पत्तल और कैरी बैग का बिजनेश- प्लास्टिक पर पाबंदी के बाद कागज के बैग और पत्तल के बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ी है. इसके साथ ही सेहत के लिए नुकसान ना पहचान वाले मिट्टी के बर्तन भी इस व्यवसाय में शामिल है जिसमें हम अपने पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने रोजगार का एक मजबूत साधन स्थापित कर सकते हैं. इसके अलावा, मिट्टी के बर्तन का व्यवसाय भी अच्छा मुनाफा देगा.
टिकाऊ और खूबसूरत होते हैं मूंज प्रोडक्ट- बात घरों के सजावट की आती है, तो हम ऐसे सामानों का चयन करना चाहते हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ और खूबसूरत हो. ऐसे में मूंज प्रोडक्ट भी एक बेहतर विकल्प वाला बिजनेस है. इसके जरिए हम सजावटी और पारंपरिक मूंज के उत्पादों को तैयार कर बड़े शहरों तक इसे अच्छे दामों में बेच सकते हैं. इससे भी अच्छी कमाई होती है.
कम लागत में शुरू कर सकते हैं रोजगार
बिजनेस एक्सपर्ट और तरह-तरह के प्रशिक्षण देकर लोगों का रोजगार शुरू करवाने वाले प्रकाश जायसवाल बताते हैं कि इन व्यवसायों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें बहुत ही छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. 15,000 तक की शुरुआती मशीनरी या कच्चे माल के साथ काम शुरू कर, कोई भी व्यक्ति मेहनत के दम पर महीने के 30 से 40 हजार रुपए आसानी से कमा सकता है. उन्होंने कहा कि अमेठी जिले में ही ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जो छोटे स्तर से शुरुआत कर आज लाखों का टर्नओवर कर रहे हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.