सोशल मीडिया पर अक्सर भारत की कमियां निकालने वाले विदेशी वीडियो दिख जाते हैं, लेकिन इस बार एक अमेरिकी महिला ने भारत के विकास और यहां की व्यवस्था को देखकर जो कहा है, उसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने जब पहली बार मुंबई मेट्रो में सफर किया, तो वह यहां की चकाचक सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं को देखकर दंग रह गई. उसने साफ शब्दों में कह दिया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामले में अमेरिका को भारत से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. इस अमेरिकी ‘गोरी’ का मुंबई मेट्रो का यह सफरनामा अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
मात्र 20 रुपये के टिकट में मिला न्यूयॉर्क से बेहतर अहसास
इस वायरल वीडियो को ‘spicygori’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे लिज नाम की अमेरिकी महिला और उनके भारतीय पति शिव चलाते हैं. वीडियो में लिज मुंबई मेट्रो स्टेशन के अंदर जाते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. मात्र 20 रुपये का टिकट खरीदने के बाद जैसे ही वह स्टेशन के अंदर गईं, वहां की चमचमाती सफाई देखकर हैरान रह गईं. लिज ने सुरक्षा के लिए लगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स की तारीफ की और ट्रेन में बैठते ही कहा कि यह मेट्रो उनके अपने देश के न्यूयॉर्क सबवे से कहीं ज्यादा साफ-सुथरी और सुरक्षित है. इसके अलावा मुंबई की उमस भरी गर्मी के बीच मेट्रो के कड़क एसी ने उनका दिल जीत लिया.
‘महिला कोच’ देखकर हुईं गदगद, कहा- ये सुविधा कहीं नहीं देखी
सफर के दौरान लिज को मेट्रो में महिलाओं के लिए रिजर्व अलग डिब्बा दिखा, जिसे देखकर वह बेहद खुश हुईं. उन्होंने बताया कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है, लेकिन ऐसी शानदार और सुरक्षित सुविधा उन्हें कहीं और देखने को नहीं मिली. पूरे सफर को ‘शानदार’ बताते हुए लिज ने वीडियो के अंत में एक बहुत बड़ी बात कह दी कि “अमेरिका को भारत से सीखने की जरूरत है”. लिज का यह अंदाज और भारत की तारीफ करने का तरीका लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
‘आपका भारत में स्वागत है’ यूजर्स ने लुटाया प्यार
वीडियो वायरल होते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने गर्व से लिखा, “अमेरिका को सीख लेनी चाहिए वाली बात कहकर आपने हमारा दिल जीत लिया, आपका भारत में हमेशा स्वागत है”. वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा, “मैडम, आपको मुंबई की अंडरग्राउंड एक्वा लाइन मेट्रो में भी सफर करना चाहिए, वो इससे भी ज्यादा बेहतरीन है”. एक अन्य महिला यूजर ने कमेंट किया, “लेडीज कोच महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, और खुशी है कि विदेशी लोग भी अब भारत के इस बदलते और साफ-सुथरे रूप की तारीफ कर रहे हैं”.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.