अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि फ्रांस में G7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि मेलोनी ऐसा करके इटली में अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहती थीं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की। ट्रंप ने दावा किया कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है और इसे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की अमेरिकी कोशिशों पर उनके रुख से जोड़ा। ट्रंप ने कहा कि इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर कम है, शायद इसलिए क्योंकि उन्होंने अमेरिका को ठुकरा दिया था—एक ऐसा देश जो सच में इटली से प्यार करता है और उसकी रक्षा करता है। खासकर तब जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात थी।
इसे भी पढ़ें: कतर का शाही विमान बना ट्रंप की नई सवारी, मेगा किचन से लेकर जिम तक की सुविधा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इटली की भी आलोचना की क्योंकि उसने अमेरिका को अपने लैंडिंग स्ट्रिप या रनवे का इस्तेमाल नहीं करने दिया। उन्होंने इसे लॉजिस्टिक्स से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बताया। ट्रंप ने लिखा उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे लॉजिस्टिक्स में बहुत दिक्कत हुई। और यह तब हुआ, जब अमेरिका इटली और दूसरे ‘तथाकथित’ नाटो सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है। ट्रंप ने आगे दावा किया कि जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया तो मेलोनी ने वॉशिंगटन के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश की। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपने ‘आंकड़े बढ़ाने’ के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। नहीं, शुक्रिया।
इसे भी पढ़ें: Iran US Peace Deal Cancel: तेल लेने गई डील, नेतन्याहू में अब कहां धमाका कर दिया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हाल ही में हुए G7 समिट में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए “मिन्नत” की थी। इस बयान से दोनों सहयोगियों के बीच कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। ट्रंप ने कहा कि मेलोनी “शायद खुश” थीं कि समिट के दौरान उन्होंने उनसे बात की। शुक्रवार को मेलोनी ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया और उन पर मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया। मेलोनी ने कहा डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं: और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.