अमेरिकी EV स्टार्टअप स्लेट ऑटो ने भारत में एक बॉक्सी SUV का डिजाइन पेटेंट कराया है। इसका नाम Squareback है। स्लेट स्क्वेयरबैक का डिजाइन काफी अपराइट और बॉक्सी है।
बॉक्सी डिजाइन में आएगी स्क्वेयरबैक
स्लेट स्क्वेयरबैक का डिजाइन काफी अपराइट और बॉक्सी है। भारत में हाल के समय में इस तरह की एसयूवी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Chery Jetour T2, Jaecoo J5 पेट्रोल/EV, iCAUR V23, Chery X3L, Lepas L4 पेट्रोल/EV, Lepas L6 EV, Mahindra Vision S, Vision T और Vision SXT जैसे अपकमिंह मॉडल काफी चर्चा में हैं। ऐसे में अगर स्लेट भविष्य में भारत या दूसरे ग्लोबल बाजारों में एक्सपैंड करती है, तो स्क्वेयरबैक का डिजाइन इन मॉडलों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
स्लेट का कॉन्सेप्ट कुछ हद तक Chery T1TP मॉड्यूलर कॉन्सेप्ट जैसा है, जिसमें अलग-अलग पैनियर्स लगाने के बेस पर व्हीकल को एसयूवी या यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्वेयरबैक में भी बॉक्सी पैनियर्स लगाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन पैनियर्स के साथ एसयूवी में दो एक्स्ट्रा एयरबैग भी मिलते हैं।
अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे फीचर्स
स्लेट की गाड़ियों की खासियत उनका कस्टमाइजेशन सिस्टम है। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से कई चीजों को चुन सकते हैं। कंपनी ने ट्रेडिशनल इन्फोटेनमेंट सिस्टम की जगह BYOD यानी Bring Your Own Device कॉन्सेप्ट अपनाया है। इसके तहत यूजर अपना स्मार्टफोन, टैबलेट या दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता है। इससे कंपनी के लिए लागत कम रखने और बायर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने में मदद मिल सकती है।
201bhp इलेक्ट्रिक मोटर और 382km तक रेंज
स्लेट की सभी गाड़ियो में 201bhp की इलेक्ट्रिक मोटर देने की बात कही गई है। कंपनी के अनुसार अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ इनकी रेंज 150 मील यानी करीब 241km से लेकर 240 मील यानी करीब 382km तक हो सकती है। यह रेंज अमेरिकी स्टैंडर्ड पर बेस्ड है, इसलिए भारत में इस्तेमाल होने पर रियल वर्ल्ड रेंज अलग हो सकती है। चार्जिंग के लिए स्लेट गाड़ियों में 120kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अमेरिका में इन्हें टेस्ला के NACS चार्जिंग पोर्ट के जरिए भी चार्ज किया जा सकेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.