विश्वविद्यालय परिसर में इस बार स्नातक स्तर के 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश हुआ है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इविवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे प्रदेशों के विद्यार्थियों की रुचि बनी हुई है।
जानें किस राज्य से कितने छात्रों ने लिया एडमिसान
बाहरी प्रदेशों में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने बिहार से प्रवेश लिया है। बिहार के 374 विद्यार्थियों ने इविवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के 182 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। झारखंड के 99, छत्तीसगढ़ के 49 और राजस्थान के 44 विद्यार्थी भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के 29 और ओडिशा के 23 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय का रुख किया है।
कर्नाटक से भी एडमिशन
इसके अलावा हरियाणा के 19, असम और उत्तराखंड के 12-12 तथा दिल्ली के 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से छह-छह, पंजाब से सात और अरुणाचल प्रदेश से चार विद्यार्थी दाखिल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम, केरल, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, त्रिपुरा और कर्नाटक से भी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विश्वविद्यालय परिसर में इस बार स्नातक स्तर के 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश हुआ है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इविवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे प्रदेशों के विद्यार्थियों की रुचि बनी हुई है।
पीजी में एलएलबी और मनोविज्ञान की मांग
इविवि के परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी बाहरी प्रदेशों के विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें सबसे अधिक 106 विद्यार्थी बिहार के हैं। मध्य प्रदेश के 42, झारखंड के 20, दिल्ली के 15 और राजस्थान के सात विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। हरियाणा और ओडिशा के छह-छह तथा छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के पांच-पांच विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, केरल और सिक्किम से भी विद्यार्थी प्रवेशित हुए हैं। पीजी में छात्रों में सर्वाधिक प्रवेश एलएलबी ऑनर्स में 16 और राजनीति विज्ञान में 12 रहा। मनोविज्ञान में 15 तथा इतिहास और विधि में आठ-आठ प्रवेश हुए।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन कब से
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एक बार फिर रिसर्च के मैदान में नए चेहरों को बुलावा भेज रही है। शिक्षा जगत की खबरों पर नजर रखने वालों के लिए यह वक्त काम का है, क्योंकि जिन छात्रों ने मास्टर्स की डिग्री पूरी करने के बाद पीएचडी करने का सपना संजोया था, उनके लिए दरवाजे खुल चुके हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो गई है और कुल 959 सीटों पर एडमिशन के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यानी अकेले यूनिवर्सिटी परिसर ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े संघटक महाविद्यालयों में भी सीटें भरी जानी हैं, और मौका उन्हीं के हाथ लगेगा जो तय तारीख से पहले पूरी तैयारी के साथ आवेदन जमा कर देंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.