स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप 2026 में शानदा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय और तीन श्रीलंकाई हैं।
मंधाना से शेफाली ने 23 रन से मारी बाजी
युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पांच मुकाबलों में 47.20 के औसत से 236 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन अर्धशकीय पारियां निकली। 22 वर्षीय शेफाली ने फाइनल में 39 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन जोड़े। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सूची में दूसरे नंबर पर भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना हैं। वह शेफाली से सिर्फ 23 रन पीछे रहीं। मंधाना ने पांच मैचों में 213 रन बटोरे। उनका औसत 42.60 का रहा। मंधाना ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उन्होंने फाइनल में 39 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया, जिसमें पांच चौके और तीन सिक्स हैं।
श्रीलंका की दो प्लेयर 100 तक नहीं पहुंचीं
श्रीलंका की नीलक्षिका सिल्वा तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने चार पारियों में 36.00 के औसत से 108 रन जुटाए, जिसमें एक अर्धशतक है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने पांच पारियों में 99 रन बनाए। उनका औसत 24.75 का है। अटापट्टू ने फाइनल में श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। हर्षिता समरविक्रमा पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 32.66 के औसत से 98 रन जुटाए। हर्षिता के बल्ले से खिताबी मुकबाले में 9 रन निकले।
महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
| प्लेयर | रन |
|---|---|
| शेफाली वर्मा | 236 |
| स्मृति मंधाना | 213 |
| नीलक्षिका सिल्वा | 108 |
| चमारी अट्टापट्टू | 99 |
| हर्षिता समरविक्रमा | 98 |
शेफाली और मंधाना का पढ़ा गया कसीदा
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिताब जीतने के बाद शेफाली और मंधाना का कसीदा पढ़ा। उन्होंने कहा, ”हम सभी जानते थे कि वापसी करना आसान नहीं होगा, लेकिन हमारी सलामी बल्लेबाजों ने हमारे लिए शानदार काम किया। स्मृति और शेफाली ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन था।” उन्होंने कहा, ”शेफाली का टूर्नामेंट बहुत अच्छा रहा। उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान करते देखना अच्छा लगा।” हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी टीम के मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने शेफाली की आक्रामकता, मंधाना की शैली और टीम के तीन प्रमुख स्पिनरों के योगदान को जीत में अहम बताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.