Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों हिट गेम रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं। एक्टर की दमदार होस्टिंग के चलते ये गेम शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर होता जा रहा है। अब शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी होने और शादी के बाद जिंदगी में आए बदलावों को लेकर बड़े मजाकिया अंदाज में बात की है।
‘मोहरा’ स्टार पहले भी कई दफा अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी बेटर हाफ ट्विंकल खन्ना उनके लिए एक लकी चार्म हैं। अब शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के हालिया एपिसोड में भी उन्होंने बताया है कि कैसे शादी के बाद उनकी पूरी लाइफस्टाइल ही बदल गई है।
अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना पर क्या कहा?
शो में अक्षय कुमार ने कहा कि ‘कमाल है यार। जब घर में बीवी आती है तो सबकुछ बदल जाता है। आदमी पहले क्या इस्तेमाल करता था और अब क्या इस्तेमाल करने लगता है। पहले वो क्या खाता था, फिर एक सेटलमेंट आ जाती है’। उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘घर में बीवी के आने से अच्छा खाना बनना भी शुरू हो जाता है। बीवी के आने से… जो कहते हैं कि वाकई घर में लक्ष्मी आती है तो सही कहते हैं कि बीवी के आने से घर में लक्ष्मी आती है’।
उनके साथ सेट पर कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी भी मौजूद थे जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। उन्होंने भी खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी ने उनका स्किनकेयर रूटीन शुरू करवा दिया है। विराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका बाथरूम अब एक ‘कॉस्मेटिक शॉप’ में बदल गया है।
विराज घेलानी ने भी किया मजेदार खुलासा
उन्होंने कहा कि अब उनके माथे के लिए अलग साबुन है, बालों के लिए अलग शैंपू है, कोहनी और घुटनों के लिए भी अलग साबुन का इस्तेमाल करते हैं। ये सुनकर खिलाड़ी कुमार चुटकी लेते हुए कहते हैं कि ‘ऐसा क्यों है, इतनी अमीरी तो मेरे पास भी नहीं हैं’।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.