नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों को एक कठिन लेकिन पारदर्शी चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले INET नाम की एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) शामिल है।
फिटनेस टेस्ट में 1.6 किमी की दौड़, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसे टास्क पूरे करने होंगे। इसके बाद एक और लिखित परीक्षा और अंत में विस्तृत मेडिकल जांच की जाएगी। अंतिम चयन सूची दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षों के लिए सेवा का मौका मिलेगा। पहले साल में 30,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा, जो चौथे साल तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। खास बात यह है कि वेतन का 30% हिस्सा ‘अग्निवीर कोष’ में जमा होगा, जिसमें उतनी ही राशि सरकार भी अपनी ओर से मिलाएगी। चार साल की सेवा पूरी होने के बाद, अग्निवीरों को एक मुश्त ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाएगा, जो उनके भविष्य की नई शुरुआत के लिए मददगार साबित होगा।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.