भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ टाउम पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो प्यार में हैं. अब हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर भी बात की है.
प्यार पर अक्षरा सिंह का बयान
हाल ही में बिहार तक से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह से पूछा गया कि उन्होंने पहले कहा था कि वो प्यार में हैं, तो क्या वो आज भी किसी के साथ रिश्ते में हैं? इस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वो तो ऐसे ही बोल दिया था. मुझे तो अपनी ऑडियंस से प्यार है. प्यार करने का टाइम कहां मिलता है. आजकल तो सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं, एक वाला कोई इंसान है ही नहीं. अगर कोई ऐसा सच्चा इंसान मिल जाए, तो मैं उसके लिए अपनी जिंदगी देने को भी तैयार हूं.’
ये भी पढ़ेंः सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना’, ‘रामायण’ में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
शादी को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, ‘शादी तभी करनी चाहिए, जब आपको ऐसा इंसान मिले जो आपका हाथ थामकर चले, आपकी इज्जत करे और आपका सम्मान करे. जिस दिन ऐसा साथी मिल जाएगा, मुझे लगता है कि वही प्यार और भी खूबसूरत हो जाएगा.’
कब शादी करेंगी अक्षरा सिंह ?
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वो जल्द शादी करने जा रही हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, ‘अभी लड़का ही नहीं मिल रहा है. आज के जमाने में तो सिचुएशनशिप का दौर चल रहा है.’
बता दें, अक्षरा सिंह ने कुछ टाइम पहले जिंगाबाद को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो प्यार में हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि वो अभी नाम नहीं बता नहीं सकती क्योंकि नजर बहुत तेज लगती है. अक्षरा ने शादी को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘शादी का तो पता नहीं, क्योंकि पहले इंसान को देखना चाहिए, माइंडसेट मिलेगा या नहीं, बहुत सी चीजें होती हैं, जब वो सब समझ आ जाएंगी तब शादी का सोचेंगे.’

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
अक्षरा सिंह की पर्सनल लाइफ
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को डेट किया था. लेकिन कुछ साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर कई बातें कही थीं और अपने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे.
अक्षरा सिंह का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में धमाकेदार एंट्री की है. वो इस फिल्म के गाने ‘घिस घिस घिस’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आई हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.