अजिंक्य रहाणे जितने अच्छे बल्लेबाज थे, उतने अच्छे कप्तान भी थे। भारतीय टीम की कप्तानी का मौका उन्हें 11 बार मिला, जिसमें सिर्फ 1 ही बार उन पर हार का दाग लगा। टेस्ट और वनडे में वह कभी नहीं हारे।
टीम इंडिया के लिए कैसा रहा अजिंक्य रहाणे का करियर
अजिंक्य रहाणे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के लिए कुछ खास नहीं कर पाए, मगर टेस्ट क्रिकेट में जरूर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। 85 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे ने 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल थे। रहाणे ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने के साथ-साथ मेलबर्न और वेलिंगटन में भी सेंचुरी ठोकी है।
रहाणे ने आखिरी वनडे 2018 में तो आखिरी टी20 2016 में खेला था।
| फॉर्मेट | टेस्ट | वनडे | टी20 |
|---|---|---|---|
| मैच | 85 | 90 | 20 |
| रन | 5077 | 2962 | 375 |
| औसत | 38.46 | 35.26 | 20.83 |
| स्ट्राइक रेट | 49.51 | 78.64 | 113.30 |
| अर्धशतक | 26 | 24 | 1 |
| शतक | 12 | 3 | 0 |
रहाणे जितने अच्छे बल्लेबाज थे उतने अच्छे कप्तान भी थे
अजिंक्य रहाणे जितने अच्छे बल्लेबाज थे उतने अच्छे कप्तान भी थे। उनकी कप्तानी का सबसे यादगार पल ऑस्ट्रेलिया में आया था, जब टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज जीती थी। उस सीरीजी के पहले मैच के बाद नियमित कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव के चलते भारत लौट आए थे। जिसके बाद रहाणे ने टीम की बागडोर संभाली थी। सीरीज के दौरान कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल हुए थे, जिस वजह से टीम इंडिया को नेट गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना पड़ा था। भारत ने वह टेस्ट सीरीज 2-1 के अंतर से जीती थी।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी का हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड
रहाणे भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 5 से अधिक मैचों में कप्तानी की और एक भी नहीं हारे। जी हां। रहाणे की अगुवाई में भारत ने कुल 6 टेस्ट मैच खेले। 4 में भारत को जीत मिली, वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। रहाणे की कप्तानी में भारत कभी नहीं हारा।
टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 में भी उन्हें कुछ मुकाबलों में कप्तानी करने का मौका मिला। वनडे में रहाणे ने तीन मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की, जिसमें भारत ने सभी जीते।
वहीं टी20 में उनका रिकॉर्ड 50-50 रहा। दो मैच में रहाणे ने एक जीता और एक हारा।
ऑलओवर रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अजिंक्य रहाणे ने 11 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें सिर्फ एक बार उनपर हार का दाग लगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.