AICTE Scholarship 2026: एआईसीटीई ने पीएम-यूएसपी योजना के तहत विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसमें MBBS और BDS छात्रों को ₹3 लाख तक की वार्षिक शिक्षण फीस और ₹1 लाख का मेंटेनेंस अलाउंस दिया जाएगा।
किस कोर्स के लिए कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
एआईसीटीई (AICTE) की इस विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत अलग-अलग कोर्सेज के अनुसार वित्तीय सहायता का निर्धारण किया गया है:
मेडिकल कोर्स (MBBS/BDS): एमबीबीएस या बीडीएस जैसे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों को प्रति वर्ष अधिकतम 3,00,000 रुपये तक की ट्यूशन फीस सहायता मिलेगी।
प्रोफेशनल कोर्सेज (इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी आदि): इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट और लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए प्रति वर्ष 1,25,000 रुपये तक की सहायता राशि तय की गई है।
डिप्लोमा और लैटरल एंट्री: इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों और द्वितीय वर्ष में लैटरल एंट्री लेने वाले छात्रों को भी 1,25,000 रुपये प्रति वर्ष तक मिलेंगे।
जनरल डिग्री कोर्सेज: सामान्य स्नातक (जनरल डिग्री) कोर्सेज के लिए 30,000 रुपये प्रति वर्ष की मदद दी जाएगी।
मेंटेनेंस अलाउंस : शैक्षणिक फीस के अलावा, सभी लाभार्थी छात्रों को उनके रहने-खाने और किताबों के खर्च के लिए 1,00,000 रुपये प्रति वर्ष का मेंटेनेंस अलाउंस भी दिया जाएगा। यह राशि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए 10 समान किस्तों में सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
मूल निवास: आवेदक जम्मू-कश्मीर या लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने कक्षा 12वीं की परीक्षा जम्मू-कश्मीर या लद्दाख में स्थित मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे JKBOSE या CBSE) से वर्ष 2025 या 2026 में उत्तीर्ण की हो।
पारिवारिक आय: छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय निर्धारित आय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार एआईसीटीई के विशेष पोर्टल aicte-jk-scholarship-gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन पास के FDVCs केंद्रों पर जाकर कराना अनिवार्य होता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आयोग द्वारा मेरिट लिस्ट और सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाता है। आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग के बाद स्कॉलरशिप की राशि जारी कर दी जाती है। AICTE की इस विशेष योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अंतिम तिथि 28 जुलाई और डिप्लोमा धारकों के लिए 30 जुलाई 2026 निर्धारित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.