अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। लॉस एंजिल्स, USA में रहने वाली इस इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में घोषणा की कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उनकी शादी अमेरिकी फिल्ममेकर आइवर मैकक्रे से हुई है। इस कपल ने 16 मार्च 2023 को मुंबई में शादी की थी और उनका दो साल का बेटा रिवर है, जिसका जन्म मई 2024 में हुआ था। अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरू शेयर करते हुए एक क्यूट फैमिली वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति आइवर और उनके बेटे रिवर के साथ नजर आ रही हैं। ‘सैयारा’ के एक्टर अहान पांडे की बहन अलाना अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
अलाना पांडे ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
अलाना पांडे और आइवर मैकक्रे ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘प्यार करने के लिए एक और सदस्य।’ अलाना पांडे का यह खुशहाल परिवार इटली के सिसिली में है और उन्होंने एक क्लासिक इमारत के सामने यह खूबसूरत वीडियो शूटि किया है। उन्होंने हल्के नारंगी फूलों वाला सफेद बैकलेस गाउन पहना था। इस लूज और स्टाइलिश गाउन में अलाना पांडे ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसे आइवर प्यार से सहलाते दिखाई दिए। उन्होंने अपने बालों की हाई पोनीटेल बनाई थी और बहुत कम एक्सेसरीज पहनी थीं, जैसे उन्होंने गोल्ड हूप ईयररिंग्स, एक पतला ब्रेसलेट और न्यूड फ्रेंच मैनीक्योर किया था।
अनन्या पांडे ने अलाना पांडे को दी बधाई
अलाना पांडे एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन हैं। अनन्या ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है और कपल को बधाई दी है। साथ में कई रेड हार्ट इमोजी और बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया। अलाना पांडे की इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने रिएक्ट किया और कपल को बधाई दी। डिनो मोरिया ने हार्ट आई इमोजी लगाया। एक्ट्रेस लारा दत्ता और अनुषा दांडेकर ने भी बधाई हो! कमेंट किया।
अलाना के घर फिर गूंजेगी किलकारी
30 साल की अलाना पांडे, डियान पांडे और चिक्की पांडे की बेटी हैं। चिक्की पांडे एक्टर चंकी पांडे के भाई हैं। घर में एक और पोते या पोती के आने की खुशी जाहिर करते हुए, डियान पांडे ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ‘दूसरी बार दादी बन रही हूं, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे।’ साथ ही उन्होंने ढेर सारे रेड हार्ट, गले मिलने और खुशी के आंसुओं वाले इमोजी भी लगाए।
ये भी पढ़ें – चंकी पांडे बने नाना, घर में आई नन्ही परी, बेहद खूबसूरत अंदाज में अलाना ने दिखाई बेटी की झलक
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.