Afghanistan to host India: अफगानिस्तान सितंबर में भारत की मेजबानी करेगा। दोनो टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन होगा। यह सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी।
ACB और DDCA में भी हो गई बातचीत
टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के हवाले से बताया, ”बीसीसीआई और एसीबी के बीच अच्छे रिश्ते हैं। बीसीसीआई, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे बोर्ड की मदद कर रहा है। भारतीय टीम वहां सीरीज खेलने जाती है ताकि उन बोर्ड के आमदनी में बढ़ावा हो। बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बन चुकी है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।” रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के बीच भी बातचीत हो गई है। डीडीसीए स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। डीडीसीए सीरीज को मद्देनजर रखते हुए अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग को उसी हिसाब से शेड्यूल कर रहा है।
इस तारीख पर खेले जा सकते हैं मुकाबले
अफगानिस्तान और भारत के बीत दिल्ली में 13, 16 और 19 सितंबर को मैच खेले जा सकते हैं। यह सीरीज एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के हिसाब से अहम रहेगी। जापाल में एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होंगे। क्रिकेट मैच 23 सितंबर से आयोजित होंगे। बता दें कि अफगानिस्तान पिछले दशक से भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने घरेलू मैच खेल रहा है। इससे पहले, अफगानिस्तान ने साल 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड सीरीज की मेजबान की थी और फिर 2018 में देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज होस्ट की। इसके बाद, अफगानिस्तान ने यूएई में मैच खेले। वहीं, अफगानिस्तान का सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच शेड्यूल था लेकिन बारिश ने पानी फिर दिया। खराब आउटफील्ड की वजह से टेस्ट बिना एक भी बॉल फेंके रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान ने अपनी अगली घरेलू सीरीज शारजाह में खेली
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.