Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफ़ानी अंदाज देखेने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभिषेक ने वो पारी खेली, जिसके लिए वो सालों से जाने जाते हैं। अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़कर दिल्ली कैपिटल्स की हवा निकाल दी। अभिषेक ने इस मैच में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 135 रन बनाए और इस दौरान 10 चौके और 10 छक्के लगाकर गर्दा मचा दिया
अभिषेक ने विराट कोहली की बराबरी की
आईपीएल 2026 में 21 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी अभिषेक शर्मा ने 184 पारियों यानी आईपीएल टी20 करियर में अपने 9 शतक पूरे कर लिए। आपको बता दें कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने टी20 शतकों के मामले में विराट कोहली के 9 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
184 पारियों में 9 शतक लगाने का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में 9 शतक लगाकर सिर्फ विराट कोहली की बराबरी ही नहीं कि है, बल्कि विराट से कम पारियों में 9 शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। विराट ने जहां 403 पारियों में 9 शतक लगाए हैं, वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 184 पारियों में 9 शतक लगाकर गर्दा मचा दिया है।
नाबाद 135 रन की पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लिया है। उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वह सीजन में 300 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं, उनके बाद हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
T20 क्रिकेट में 130+ स्कोर सबसे ज्यादा बार करने के मामले में भी अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इससे पहले फिंच और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक टी20 में सबसे अधिक 130+ स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.