Abhishek Sharma Embarrassing Record: अभिषेक शर्मा का जिम्बाब्वे सीरीज में बल्ला नहीं चला। स्टार ओपनर तीन मुकाबलों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अभिषेक ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अभिषेक ने जिम्बाब्वे में रचा शर्मनाक इतिहास
25 वर्षीय अभिषेक ने जिम्बाब्वे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शर्मनाक इतिहास रच डाला है। वह एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज (कम से कम तीन पारी) में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का सात साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। अय्यर ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में केवल 14 रन जोड़े थे। अय्यर फिलहाल भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं।
अभिषेक ने शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
अभिषेक ने इसके अलावा एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे कम रन बटोरने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। धवन ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 19 रन बनाए थे। ईशान किशन ने बतौर ओपनर 2022 में न्यूजीलैंड सीरीज में सिर्फ 24 रन जोड़े थे।
अभिषेक शर्मा के साथ पहली बार हुआ ऐसा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अभिषेक का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। उन्होंने तब से भारत के लिए दस टी20 मैचों में एक बार ही अर्धशतक जमाया है। वह पिछली चार T20I पारियों में सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे हैं। अभिषेक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार लगातार चार मैचों में 10 का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे।
एक T20I सीरीज में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय (कम से कम 3 पारी)
11 रन – अभिषेक शर्मा बनामजिम्बाब्वे (2026)
14 रन – श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज (2019)
15 रन – हार्दिक पांड्या बनाम न्यूजीलैंड (2017)
15 रन – केएल राहुल बनाम इंग्लैंड (2021)
17 रन – दिनेश कार्तिक बनाम ऑस्ट्रेलिया (2022)
T20I में लगातार 3 या उससे ज्यादा बार सिंगल डिजिट में रन बनाने वाले भारतीय ओपनर
वीरेंद्र सहवाग (9, 5, 0, 1)
मुरली विजय (0, 2, 7, 5)
केएल राहुल (0, 1, 0, 0)
केएल राहुल (4, 9, 9)
ईशान किशन (2, 1, 4)
शुभमन गिल (3, 7, 6)
शुभमन गिल (9, 0, 8)
विराट कोहली (1, 4, 0)
अभिषेक शर्मा (4, 7, 4)
संजू सैमसन (5, 3, 1)
अभिषेक शर्मा (0, 0, 0)
संजू सैमसन (5, 0, 1)
अभिषेक शर्मा (3, 1, 8, 2)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.