- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (9 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 9 जून को मेष राशि वालों को टीम वर्क से अच्छे नतीजे मिलेंगे। वृष राशि वालों को बाहरी कॉन्टैक्ट से आर्थिक मदद मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को उपलब्धि और आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील हो सकती है। तुला राशि वालों की अटकी पेमेंट वापस मिलने की उम्मीद है। मकर राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरा होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। थोड़ी सी सावधानी रखने से कई चीजें आपके पक्ष में सुचारु रूप से पूरी होंगी। अपने विनम्र स्वभाव से किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव को आसानी से दूर कर लेंगे। नेगेटिव- युवा किसी विशेष काम को लेकर मन मुताबिक परिणाम न मिलने से हिम्मत न हारें और अपना मनोबल बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण काम आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के कामों में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को भी महत्व दें। निश्चित ही आपको कोई उचित समाधान मिलेगा। महिला वर्ग को अपने करियर में विशेष सफलता हासिल होगी। टीम वर्क के साथ जुटे रहने से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लव- परिवार के लोगों का आपसी सामंजस्य संबंधों को और ज्यादा मधुर बनाएगा। घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य- काम के साथ अपने स्वास्थ्य और आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- आज दिनचर्या में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन प्रयासों से परिस्थितियां काफी हद तक सामान्य हो जाएंगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई बातचीत होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी बात को तिल का ताड़ बनाकर अपने स्वाभिमान से न जोड़ें। वरना इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति व्यवस्थित रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। क्रोध और ईगो पर नियंत्रण रखें, तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी काम कानूनी नियमों को ध्यान में रखकर ही करें। बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे। आप अपनी योग्यता और काबिलियत से व्यवसाय को गति देंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को अच्छी तरह निभा लेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपसी बातचीत से समस्याओं को सुलझाएं। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। कुछ समय अपने मन मुताबिक कामों में बिताने से प्रसन्नता आएगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन – पॉजिटिव- आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत काम बीच में अटक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था में किसी भी तरह का परिवर्तन करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से आपसी संबंधों में और ज्यादा मधुरता और निकटता आएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जरूर जाएं। स्वास्थ्य- गलत आदतों और गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इनका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- आज कुछ समय आत्ममंथन और एकांत में बिताने का प्रयास करें। इससे सुकून और शांति मिलेगी। आप अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं, फायदा होगा। नेगेटिव- मार्गदर्शन और सलाह लेने के लिए वरिष्ठ लोगों की बातों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। जमीन-जायदाद या वाहन को लेकर अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। ऐसे में आपका बजट बिगड़ सकता है और इसका असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी नए प्रोजेक्ट से संबंधित ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी में लक्ष्य या टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- बेकार के वाद-विवाद से घर का वातावरण खराब हो सकता है। आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखें और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। स्वास्थ्य- हल्का और सुपाच्य खानपान लें। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- खासतौर पर आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत अनुकूल है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत और साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित होंगी। परिवार के साथ कोई लंबी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- इस समय ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि आपका ध्यान कुछ नकारात्मक कामों की ओर भी आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से दूर रहना ही अच्छा है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बेकार के खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। ज्यादा लाभ की उम्मीद में कोई गैरकानूनी काम न करें। इस समय मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। आपको कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। अगर व्यवसाय में परिवर्तन की कोई योजना चल रही है, तो उसे लागू करना लाभदायक रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और घर में सुखद व्यवस्था बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ व्यायाम और योग जैसी बातों पर भी ध्यान जरूर दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- आज दिनभर अपने मन मुताबिक कामों में समय बिताएं। इससे आप ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी और परिवार के लोगों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय गंभीरता रखें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न होने दें, वरना घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बनाए रखने में बहुत ज्यादा मेहनत रहेगी। बाहरी गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। हालांकि इसके परिणाम सकारात्मक ही मिलेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशानी रहेगी। अपने सहयोगियों से सहायता लेना उचित रहेगा। लव- घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। वैवाहिक संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- वाहन वगैरह चलाने में बहुत सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी ग्रह स्थिति बनी हुई है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- कुछ महत्वपूर्ण फैसले होंगे, जो सकारात्मक रहेंगे। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। खर्चों के साथ आय में भी वृद्धि होने से संतुलन बना रहेगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी सहजता से निपटा लेंगे। नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। बिना सोच-विचार किए किसी पर भी विश्वास न करें। युवाओं को अपने करियर में सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त रहना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में उचित सफलता मिलने से संतुष्टि रहेगी। अटकी हुई पेमेंट भी वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विदेशी कंपनियों में जॉब करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लव- घर में संबंधियों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा और आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- दांतों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता चल रही है, तो आज उसके हल होने की पूरी संभावना है। मित्रों या संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कामों में आपका उचित योगदान रहेगा। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर हिम्मत न हारें और भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति से जुड़े विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवा अपने भविष्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। अगर पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो उसे लागू करने का उचित समय है। नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यक्षेत्र में उचित वर्चस्व बना रहेगा। लव- निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सभी को खुशी देगा। गेट-टुगेदर से जुड़ा प्रोग्राम भी बनेगा। स्वास्थ्य- अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए सजग रहें। गुस्से और आवेश जैसी कमियों पर काबू रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर दें। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा अपने करियर पर ज्यादा फोकस रखें। कहीं से पैसा उधार लिया हुआ है, तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी तरह की गलतफहमी होने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना काम समय पर पूरा करें, वरना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लव- घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- जनसंपर्कों से जुड़े रहना आपको एक्टिव रखेगा और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। व्यवस्थित रहने से आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। नेगेटिव- खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। आपसी ईगो और गुस्से की वजह से रिश्तों में अनबन हो सकती है। नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने दस्तावेज संभालकर रखें। कोई दिक्कत आने पर निराश होने के बजाय समाधान ढूंढना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरा होने से उत्साह और जोश रहेगा। अन्य गतिविधियों की तरफ भी रुझान बढ़ेगा। रिस्क वाले कामों में दिलचस्पी न लें। ऑफिस में चल रहे राजनीति वाले माहौल से खुद को दूर ही रखें। लव- पारिवारिक मुद्दों को लेकर कुछ विचार-विमर्श होगा और घर की व्यवस्था फिर से सुखद हो जाएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करें। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उठ सकती है। बेहतर होगा कि तुरंत डॉक्टर का मार्गदर्शन लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपसी बातचीत से गिले-शिकवे भी दूर होंगे। नेगेटिव- व्यवहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा आदर्शवाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेनदेन के मामलों में कुछ समस्याएं आएंगी। संतान का अपनी पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपको परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- व्यक्तिगत और पार्टनरशिप से जुड़ी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। कानूनी या निवेश से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में संतुलित दिनचर्या रहेगी। लव- घर की देखरेख में भी समय दें और परिवार के लोगों की भावनाओं को समझें। इससे संबंध बेहतर रहेंगे। अपने लव पार्टनर को उसकी अहमियत का अहसास कराएं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त और प्रसन्न महसूस करेंगे। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम हल होने वाला है। हालांकि आज किसी खास काम में सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा परिश्रम की जरूरत है, लेकिन आपको कामयाबी जरूर मिलेगी और काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। नेगेटिव- लापरवाही की वजह से बेकार की गतिविधियों में धन और समय खर्च होने की स्थिति बन सकती है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा व्यवहारिक हो जाना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास ला सकता है। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्कों के माध्यम से आपको उचित ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कर्मचारियों का भी कामों के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़े कुछ अवसर मिलेंगे और ये फायदेमंद भी रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
