- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (28 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
28 अप्रैल, मंगलवार को मेष राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी में प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वृष राशि वालों को मशीनरी और खानपान से जुड़े बिजनेस में अच्छे एग्रीमेंट मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि वालों के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं तो अच्छा दिन है। नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों की लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। किसी को उधार पैसा दिया है तो आज वापस मिलने की संभावना है।
धनु राशि वालों को सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में सफलता और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मकर राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। बाकी राशियों को भी मौके मिलेंगे, लेकिन निवेश, लेनदेन और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन धैर्य के साथ अपनी कार्ययोजनाओं को अमल में लाएं। समय के अनुसार सभी काम बनते जाएंगे। साथ ही संतान के करियर और शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- अनावश्यक सुख-सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी के लिए उधार लेने से बचें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कामों में लेनदेन बहुत सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रमोशन से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान के प्रति लापरवाही न करें। शारीरिक कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आज किसी करीबी संबंधी की मदद करने और उनकी समस्या का समाधान निकालने में अधिकतर समय बीत जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- किसी भी तरह के सरकारी काम को अधूरा न छोड़ें, वरना कोई कार्यवाही हो सकती है। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के नतीजे देर से मिल सकते हैं, इसलिए समय को शांतिपूर्ण तरीके से बिताएं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए ज्यादा खर्च हो सकता है। मशीनरी और खानपान से जुड़े व्यवसाय में अच्छे अनुबंध मिलेंगे। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह उचित समय है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय-समय पर उचित आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी को लेकर परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श होगा। किसी करीबी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है। नेगेटिव- इस राशि के लोगों को खर्चों पर काबू रखना होगा। किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वयं पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी। आज कोई भी यात्रा करने से परहेज रखें, इससे किसी नुकसान से भी बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को काम में बदलने का अनुकूल समय है। लेकिन कोई व्यवसायिक डील फाइनल करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो रही हैं। लव- कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- बदन दर्द और बुखार की परेशानी रह सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने कामों के प्रति एकाग्र रहना आपको सफलता देगा। कुछ नजदीकी या दूरदराज की यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगी। नेगेटिव- समय का सही प्रबंधन रखें, वरना आपके कुछ निजी काम अधूरे रह सकते हैं। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी भी तरह के लेनदेन से जुड़े काम में गलती होने से नुकसान की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे। प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सफलता भी मिलेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना होगा। लव- परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ा रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज परिवार और कारोबार को लेकर फोकस बनाए रखें, फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी रुचि वाले कामों में भी समय दे पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे प्रसन्नता मिलेगी। नेगेटिव- कोई नया रिश्ता या मित्रता कायम कर रहे हैं, तो पहले गंभीरता से सोचने की जरूरत है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, वरना आप भारी संकट में फंस सकते हैं। अगर खुद का विकास करना चाहते हैं, तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी जरूर लाएं।
व्यवसाय- कारोबार में ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है। हो सकता है कि व्यवसाय में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। अभी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई आफिशियल यात्रा से जुड़ा आर्डर मिल सकता है। लव- घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाएं नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव- दिन के पहले हिस्से में कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ अशांत हो सकता है। विद्यार्थी समय की कीमत पहचानें और मौज-मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से कोई समझौता न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार होगा और आपके द्वारा किए गए काम भी सराहनीय रहेंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। लेकिन ध्यान रखें कि आपके प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें भी पैदा कर सकते हैं। थोड़ा सचेत रहना जरूरी है। लव- जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या और आहार रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें, इससे आप बेहतर तरीके से उन्हें निभा पाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग जैसी गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला तारीफ के काबिल रहेगा। नेगेटिव- कहीं भी पैसा उधार न दें और न ही कहीं निवेश करें, वरना नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब न होने दें, वरना वाद-विवाद की स्थिति से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी विषय को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। शेयर, सट्टा आदि जैसे कामों में निवेश न करें। किसी गैरकानूनी काम में हाथ न डालें, किसी तरह की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। लव- व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसका कारण आपका असंतुलित खानपान ही होगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिनभर बदलती हुई स्थितियां बनती रहेंगी। उधार दिया पैसा वापस मिल जाने से आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन बना रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। नेगेटिव- निवेश से जुड़े मामलों में आज कोई भी फैसला न लें। ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कामों में कोई रुकावट आती है, तो उसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी ही होगी। दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह देना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है। सुकून बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में ही करवाएं। आफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहने से आप अपने निजी कामों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से त्वचा से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू इलाज की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- आज किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो जाएगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- संपत्ति या पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न बढ़े। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। उनके साथ भी जरूर समय बिताएं। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें।
व्यवसाय- राजकीय कामों से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं। इसलिए लापरवाही और आलस न करें, पूरे मन से काम करें। नौकरी में अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करें। इस समय आपकी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय दूरी जरूर बनाकर रखें। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़े नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर प्रयासरत थे, उसके अच्छे नतीजे मिलने का अनुकूल समय आ गया है। प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कमजोर रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का सही सदुपयोग करें। नेगेटिव- अचानक घर में मेहमानों के आने से कुछ महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आएगी और खर्च भी ज्यादा रहेंगे। अपने व्यवहार में धैर्य और लचीलापन रखना जरूरी है, इसलिए थोड़ा विनम्र रहें। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के साथ आनंद और उल्लास भरा समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आलस और सुस्ती भरा दिन रह सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही अधिकतम समय बीत जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियम बिल्कुल न तोड़ें। युवा खुद को अपडेट रखें, इससे उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों का सानिध्य जरूर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें, जीत आपकी निश्चित है। कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है, इसके लिए प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील हो रही है, तो उसे फिलहाल स्थगित रखना उचित रहेगा। लव- घर में अनुशासित और तनावमुक्त माहौल रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य- पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। अपनी नियमित जांच करवाएं और व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपने प्रयासों से उनका सामना कर लेंगे। आत्मविश्लेषण और आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और निखार लाएंगे। किसी नए काम की रूपरेखा भी बन सकती है। नेगेटिव- इस वक्त किसी भी तरह की आवाजाही से बचना जरूरी है, क्योंकि धन और समय के नुकसान के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। रुपये-पैसे के लेनदेन से जुड़ी कोई भी कार्यवाही न करें, क्योंकि इससे संबंध खराब हो सकते हैं। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।
व्यवसाय- अपनी कारोबारी योजनाओं को काम में बदलने का उत्तम समय है, लेकिन अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है। क्लाइंट के साथ बहुत सावधानी से पेश आना जरूरी है। लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और आपसी संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति ज्यादा ध्यान न दे पाने की वजह से गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
