- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (25 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
25 अप्रैल, शनिवार को मेष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। वृष राशि वालों को फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन या अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने के योग हैं।
कन्या राशि वालों को नए कॉन्टैक्ट, इंटरव्यू और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से फायदा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के नए इनकम सोर्स और रुका पैसा मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को छोटे निवेश से फायदा और विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- समय का सही सदुपयोग करने से आपका भाग्योदय निश्चित है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकती है। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में आपका खास प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेगा। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। अतिरिक्त खर्चों का दबाव बना रहेगा। कहीं उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा आंशिक रूप से वापस मिल सकता है। कोई समस्या होने पर तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियाँ समय के अनुसार पूरी होंगी। किसी पिता समान व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर उच्च अधिकारियों के दबाव से कुछ परेशान रह सकते हैं। लव- वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मधुर और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा तनाव देने वाली बातों से दूर रहें। कुछ समय अपने लिए निकालने से सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- दूसरों की निजी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों पर एकाग्र रहें। समय उपलब्धियों वाला है, इसका भरपूर लाभ उठाना जरूरी है। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से अच्छा परिणाम मिलेगा। नेगेटिव- अतिरिक्त कार्यभार और दूसरों का काम अपने ऊपर लेने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से किसी संबंधी के साथ खटपट हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी और युवा अपने करियर के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- कोई बेहतरीन व्यवसायिक अनुबंध मिल सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य– गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान कर सकती है। तरल पदार्थ और फलों का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज कुछ समाधान मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें और प्रयास करते रहें। मनोबल बनाए रखने से आप अपनी दिनचर्या को बहुत अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएंगे। इससे कई रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गैरकानूनी कामों का सहारा न लें। आपके बनते कामों में रुकावट आने का कारण कई बार आपका आलस और लापरवाही भी होता है। अपने इन अवगुणों में सुधार करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी और सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल खराब कर सकता है। व्यवसाय में कुछ बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी, जो निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- दिन मनमाफिक तरीके से बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं धीरे-धीरे सुलझती नजर आएंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताना रोजमर्रा के तनाव से राहत पाने का अच्छा तरीका है। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। नेगेटिव- किसी खास गतिविधि के लिए समय न मिलने की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा. फैसले लेने में ज्यादा समय लगाना या तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्वक समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।
व्यवसाय- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का अनुकूल समय है। कारोबारी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। मशीनरी आदि से जुड़े काम आज फायदा देने वाली स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ और महत्वपूर्ण यात्रा भी पूरी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से गले में दर्द और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें, तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लेने से आप व्यवस्थित ढंग से काम पूरा कर पाएंगे और अच्छे नतीजे भी हासिल करेंगे। युवा वर्ग भी जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्वक काम निपटाने की कोशिश करे, तो उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें। घर की रखरखाव संबंधी चीजों की खरीदारी करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। मन की शांति बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज बढ़ेगा। आर्थिक परेशानी को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। अपने व्यवसाय में आज कोई नया प्रयोग न करें तो बेहतर रहेगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या किसी अच्छी कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार रहेगा। घर में कोई सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तु आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खानपान हल्का रखें। सकारात्मक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। कुछ नई संभावनाएं भी आपका इंतजार कर रही हैं। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर सहज बने रहें, इससे आपका मनोबल अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय ध्यान रखें कि किसी के मन को ठेस न पहुंचे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होने की आशंका भी है, इसलिए अपनी सुरक्षा खुद करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन जल्दी ही सूझबूझ से इन समस्याओं का हल भी निकल जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। लव- परिवार में सकारात्मक माहौल रखने के लिए आपसी सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में या आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नई उम्मीदें भी जागेंगी। घर के रखरखाव और रचनात्मक कामों की योजनाएं बनेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने करीबी मित्रों और संपर्कों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन अपनी गतिविधियों पर भी फोकस बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े किसी नए काम में अपनी सीमा के अंदर ही निवेश करें। हालांकि वित्तीय मामलों में कुछ सुधार आएगा। किसी भी तरह की पार्टनरशिप की योजना को आज स्थगित रखें। पहले उस पर और सोच-विचार करना जरूरी है। लव- घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों से मुलाकात पुराने खुशनुमा पल याद दिलाएगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह बना रहेगा और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। गंभीर मुद्दों पर चिंता करने की बजाय शांति और धैर्य से जल्दी समाधान मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल सकती है। नेगेटिव- घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज टाल दें। फिजूल के कामों में समय खराब न करके अपनी व्यक्तिगत दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी या घाटे जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। इससे आपको सही समाधान मिल सकता है। अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से किया गया काम उचित परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा। लव- जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन में कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज आपको अपनी योग्यता और क्षमता दूसरों के सामने दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। युवा वर्ग अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहे, निश्चित ही अच्छी सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी के साथ बातचीत करते समय ज्यादा ईगो दिखाना ठीक नहीं है। लेनदेन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखें। अपने निजी कामों के बीच यह ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा की अनदेखी न हो। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें।
व्यवसाय- व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उसका बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध खराब न करें। बदलते माहौल में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखना ही बेहतर रहेगा। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा और व्यवस्थित कार्यप्रणाली बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ तनातनी की स्थिति रह सकती है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन या उपहार से जुड़ा कोई कार्यक्रम बनाएं। स्वास्थ्य- आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- अपने निजी जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे, जो सकारात्मक रहेंगे। आपके नेतृत्व में कोई खास काम पूरा होगा। बच्चों की किसी सकारात्मक गतिविधि से आप गर्व महसूस करेंगे। नेगेटिव- कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लापरवाही की वजह से अधूरा भी रह सकता है। पारिवारिक माहौल में चल रहे तनाव को आपसी सहयोग से सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस से जुड़े फैसले लेने का अनुकूल समय है। लेकिन कोई नया काम आज टाल दें और निवेश करने से भी बचें। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर फायदे की स्थिति में रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोग कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- कफ से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में जरूर बिताएं। अपनी किसी योजना को अमल में लाने का यह सही समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। नेगेटिव- बीती हुई गलतियों से सीख लेकर अपना वर्तमान बेहतर बनाएं। सतर्कता बढ़ाते हुए अपने काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रह सकता है। यह समय शांति और धैर्य से बिताने का है।
व्यवसाय- व्यापार में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कुछ नया करने की जरूरत है। छोटे-मोटे निवेश से लाभ मिलेगा और भविष्य में कारोबार में वृद्धि भी हो सकती है। लेकिन परिवार और कारोबार के बीच तालमेल बनाए रखना भी जरूरी होगा। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा और इससे घर की व्यवस्था भी अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित कर लें, तो और बेहतर नतीजे मिलेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और आप बहुत ज्यादा शांति और हलकापन महसूस करेंगे। आपका सौम्य व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। नेगेटिव- संतान से जुड़ी कुछ परेशानी रह सकती है। लेकिन इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से हालात सुलझाने की कोशिश करें। किसी करीबी मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। घर में मेहमानों के आने से किसी काम में रुकावट भी आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की वजह से तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। लेनदेन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को तय समय पर ही पूरा करने की कोशिश करें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
