- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (8 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
शुक्रवार, 8 मई को मेष राशि वालों के फाइनेंशियल प्लान आगे बढ़ सकते हैं। वृष राशि वालों को मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को नए एग्रीमेंट और करियर में सफलता मिल सकती है। तुला राशि वालों की आय बेहतर होगी और सरकारी नौकरी वालों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों के बिजनेस विस्तार और अतिरिक्त कमाई के रास्ते बनेंगे। मकर राशि वालों की मार्केट में छवि बेहतर रहेगी और बिक्री अच्छी हो सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…
मेष – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आज आपकी कोई महत्वपूर्ण समस्या हल हो सकती है। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो अपने हितों को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बन सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है, लेकिन थोड़ी सावधानी और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर उनका सही मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी और कार्यभार भी बढ़ सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखना जरूरी है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग टारगेट को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। लव- परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा दौड़-भाग की वजह से थकान और सिर दर्द हो सकता है। उचित आराम लें और अपनी पसंद की गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में आपकी भागीदारी रहेगी। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और संतोष महसूस होगा। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का बखान दूसरों के सामने ज्यादा न करें, वरना कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना ही उचित रहेगा।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में अच्छे लाभ के अवसर बने रहेंगे। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों को आपकी मध्यस्थता से दूर किया जा सकता है। मीडिया या फोन के जरिए कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयास जारी रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर भी मिल सकता है। लव- मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। मन प्रसन्न और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। गठिया की समस्या में दवा और मालिश की अनदेखी न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी काम को लेकर अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ सकती है और सफलता भी मिलने की पूरी संभावना है। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। नेगेटिव- किसी नए माहौल में आत्मविश्वास खोने के बजाय उसमें ढलने का प्रयास करें। किसी भी तरह के नए निवेश को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे संपत्ति या बंटवारे से जुड़े विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें। इससे समस्या दूर होने की संभावना है।
व्यवसाय- कारोबार में नए अनुबंध मिल सकते हैं और कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल होने की अच्छी उम्मीद है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और उचित आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहें, इनसे आपको फायदा ही होगा। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए भी परिस्थितियां पक्ष में बनी हुई हैं। इससे आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है। नेगेटिव- घर में उचित तालमेल बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन जरूर लें। आपसी तालमेल की कमी से घर में छोटी-सी बात पर भी तनाव पैदा हो सकता है। ऐसी व्यर्थ बातों को नजरअंदाज करें और गुस्सा करने से बचें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय में आज कोई डील अटक सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, कुछ फायदेमंद आर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों और बॉस के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। लव- आज आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और संतुलित रहेंगे। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या या इंफेक्शन दोबारा उभर सकता है। अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- आज कुछ दौड़-भाग की स्थिति रहेगी, लेकिन किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। फोन या ईमेल के जरिए कोई खास सूचना मिल सकती है। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना मुश्किल रहेगा। परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती है। विचारों में प्रतिकूलता की वजह से पड़ोसियों या आसपास के लोगों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बिजनेस में नई तकनीक अपनाना फायदेमंद रहेगा और चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। किसी भी ऑफिशियल काम को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव मेट के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान भी बन सकता है। स्वास्थ्य- तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें, वरना इसका नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और कमजोरी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज समाधान मिल सकता है। कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई की ओर लगा रहेगा। कोई अनचाही यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से आपको राहत मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर शांति और समझदारी से निर्णय लें, वरना हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा न करें, क्योंकि उसे निभाना मुश्किल हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में किसी नई गतिविधि को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से परेशानियां दूर भी हो जाएंगी। लव- वैवाहिक संबंधों में सुख-शांति और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा और मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। उचित आराम लें और अपनी हॉबी के लिए भी कुछ समय निकालें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। अगर प्रॉपर्टी को लेकर लोन या उधार लेने की योजना है, तो आपका काम जल्दी हल हो सकता है। नेगेटिव- आलस और तनाव को अपनी दिनचर्या में जगह न दें। बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। परिवारजनों और सहयोगियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को कोई खास कार्यभार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिजनों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज-मस्ती में पड़कर अपना नुकसान कर सकते हैं। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा और उपयोगी जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें, इससे ज्यादा अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन में सुकून और शांति रहेगी। नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कामों में ही व्यस्त रहें। अपनी खास वस्तुओं की देखभाल खुद करें, कुछ नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें और सही समय का इंतजार करें। सरकारी नौकरी वालों को आज काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा बीतेगा। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है, इसलिए प्रयास जारी रखें। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपनी दिनचर्या में उचित सुधार लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में ग्रह स्थिति कुछ विपरीत परिस्थिति बना सकती है। इसलिए दूसरों के मामलों में दखल न दें, यही उचित रहेगा। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी और लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। आज कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। अतिरिक्त आय के रास्ते भी बनेंगे। हालांकि आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- परिवारजनों के बीच प्रेम और अच्छा तालमेल रहेगा। मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपना आहार और व्यवहार रखें। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए सजग रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- आज पिछले समय से चल रही कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेल-मिलाप से खुशी भरा माहौल बनेगा। संतान की कोई गतिविधि मन को संतुष्टि देगी। नेगेटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है, वरना लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। कानूनी कामों को भी समय रहते निपटा लें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कस्टमर की जरूरतों पर ध्यान देने से अच्छी बिक्री रहेगी। इस समय किसी नए काम की शुरुआत के बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। मार्केट में आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। सरकारी नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रह सकते हैं। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को और मजबूत बनाएगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन या खराश जैसी समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनभर प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी। अपनी नियमित दिनचर्या के अलावा कुछ नई जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपकी उपस्थिति और विचारों की सराहना होगी। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। नेगेटिव- किसी भी तरह की लापरवाही न करें और कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी ला सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। इस समय किसी से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय शांत रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर करना जरूरी है। अगर पार्टनरशिप करने की योजना है, तो निर्णय लेने में ज्यादा देर न करें। ऑफिशियल कामों को लेकर कुछ मानसिक उलझनें रहेंगी। किसी सहयोगी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। लव- घर का माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ाने के लिए आपका प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- आज मेल-मुलाकात का दौर चलता रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या हल करने में आपका अच्छा योगदान रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा और किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। नेगेटिव- अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी से वादा करें और दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें। कमजोरी और थकान की वजह से उन्हें पूरा करना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। भावुकता में आकर बिना सोचे-समझे दूसरों का अनुसरण करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिशियल मामलों में आपका वर्चस्व रहेगा। लव- जीवनसाथी के सहयोग से कोई खास निर्णय लेना आसान रहेगा। युवाओं की कोई पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें और कोई भी रिस्क न लें। चोट लगने की आशंका है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
