JSW MG Motor India की नई एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली है। इसका नाम हेक्टर प्लस है। यह एसयूवी वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड है। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी।
तीन रो वाली बड़ी SUV
स्टारलाइट 560 की लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,770mm है। इसका व्हीलबेस 2,810mm है। यानी यह मौजूदा हेक्टर प्लस से भी लंबी है और इसमें तीन रो के साथ 7 लोगों के बैठने की जगह मिल सकती है। डिजाइन भी हेक्टर से अलग है। इसमें स्लिम DRLs, चौकोर हेडलैंप, स्क्वेयर व्हील आर्च और करीब-करीब स्ट्रेट टेलगेट दिया गया है। केबिन में कंपनी 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन दे सकती है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
69.2kWh बैटरी और 530Km रेंज
इलेक्ट्रिक मॉडल में 69.2kWh LFP बैटरी और करीब 204PS की फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है, जो 310Nm टॉर्क देगी। विदेशों में इसी मॉडल की CLTC रेंज 530km तक बताई गई है। हालांकि, भारत में मिलने वाली सर्टिफाईड रेंज अलग हो सकती है। ग्लोबल मॉडल में 30 से 80 प्रतिशत तक DC फास्ट चार्जिंग करीब 20 मिनट में होने का दावा किया जाता है। बाद में आने वाले PHEV मॉडल की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी मिल सकती है। इसकी पावर करीब 197PS और टॉर्क 230Nm हो सकता है। इलेक्ट्रिक मोड में करीब 125km और टोटल रेंज लगभग 1,100km होने का दावा है। हालांकि, PHEV का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब इसे नियमित रूप से चार्ज किया जाए।
जेटूर T2 का भी सभी को इंतजार
कंपनी अपनी जेटूर T2 को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक दमदार एसयूवी वाली पहचान देता है। भारत में इसे प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ AWD सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। खास बात यह है कि इसे भारत में ही लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा, जिससे कंपनी को इसकी कीमत को कॉम्पिटीटिव रखने में मदद मिल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.