- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (26 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
शुक्रवार, 26 जून को मिथुन राशि वालों का अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है और रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने के योग हैं। कर्क राशि वालों को अटका पैसा मिलने की उम्मीद है।
वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या राशि वालों को मन मुताबिक जगह पर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से आप खुद को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी हो सकती है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों पर उलझना आपके मनोबल को कमजोर कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और सहज रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। ऐसा करने से घर का माहौल भी खराब हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है। हालांकि सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या डिनर पर जाने की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार और खास मित्रों के साथ मनोरंजन से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि के नजरिये से परीक्षण करवाना उचित रहेगा। नेगेटिव- पब्लिक प्लेस पर किसी भी वाद-विवाद में खुद को शामिल न करें। इसका नकारात्मक असर संबंधों और आपकी मानसिक शांति पर पड़ सकता है। युवा मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें, वरना निजी काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक कशमकश भी रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे लेकर व्यस्तता भी बढ़ेगी। लव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बातचीत भी आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग लापरवाही न करें। मेडिटेशन और व्यायाम जरूर करें। मॉर्निंग वॉक नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी काम को लेकर चल रही मुश्किल दूर होगी। परिजनों का सहयोग आपको कोई निर्णय लेने में मदद करेगा। युवाओं को किसी अच्छे काम की वजह से विशेष सम्मान मिल सकता है। कोई अटका हुआ सरकारी काम भी हल होने की संभावना है। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनती है, तो उसमें आपकी भूमिका भी हो सकती है। इस बात पर सोच-विचार करना जरूरी है। इस समय आय के साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी दूर-दराज की पार्टियों से आपको अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। इस समय कर्मचारी और सहयोगी भी अपनी क्षमता के अनुसार पूरा सहयोग देंगे। आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू हो सकता है। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में अपनापन बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- बदलते मौसम को लेकर लापरवाही करने से खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। कहीं अटका हुआ पैसा आज वापस मिलने की अच्छी उम्मीद है। अपने संपर्कों को और मजबूत बनाएं, क्योंकि ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। शॉपिंग आदि में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- फालतू बातों पर ध्यान न दें और दिनचर्या अनुशासित रखें। कभी-कभी थकान और बेचैनी की वजह से मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। अपनी सहनशक्ति मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं को लेकर ज्यादा चिंतित रहने से आप भी तनाव में आ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में पैसों से जुड़े मामलों और योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच परिवार से जुड़े किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- बीती हुई नकारात्मक बातों को अपने वर्तमान पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। वर्तमान में रहें और अपने कामों में मन लगाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान स्वभाव ही आपके भाग्य को मजबूत करेगा। मित्रों या किसी संबंधी के सहयोग से आप कोई लक्ष्य हासिल कर लेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- निजी और पारिवारिक गतिविधियों में तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखें। किसी मित्र से विचार-विमर्श करना आपकी समस्याओं का समाधान निकाल सकता है। उधारी बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादातर काम मन मुताबिक तरीके से बनते जाएंगे, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। पेमेंट आदि समय पर कलेक्ट कर लें। ज्यादा टालने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की तरफ से काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ खटपट होने की आशंका है। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और जरूरत लगे तो तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी रुचि के कामों में समय बिताएं। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन आप अपने संतुलित व्यवहार से परिस्थितियां संभाल लेंगे। हालांकि आलस की वजह से आपके निजी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में मंदी की स्थिति रह सकती है। आज किसी भी तरह का रिस्क न लें। नुकसान होने की आशंका है। व्यवस्था बनाए रखने में भी कुछ चुनौतियां रहेंगी। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक जगह पर ट्रांसफर होने की अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपसी सहयोग से उसे सुलझा लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- खास लोगों के संपर्क में रहें और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लें। नई जानकारियां मिलेंगी। अपनी पसंद के काम में अच्छा समय बीतने से मानसिक शांति महसूस होगी। स्थान परिवर्तन की इच्छा रखने वाले लोगों को आज कोई उम्मीद नजर आएगी। नेगेटिव- अनजान लोगों से मेल-मिलाप करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा खर्च न करें। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। समझदारी और शांति से काम लें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा। इस समय मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा और मजबूत करने की जरूरत है। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि लेना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम ध्यान से करें। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोग घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बिताना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। दवाइयां समय पर लेते रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज किसी कठिन समस्या का समाधान मिलने वाला है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी बातचीत से आप दोनों की कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से आपको राहत मिलेगी। नेगेटिव- वाहन या कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से और आवेश से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न आने दें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना है, तो आज उस पर काम शुरू किया जा सकता है। दूसरों के मामलों में उलझने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में मन मुताबिक पद के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट को ठीक रखना जरूरी है। पिता की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- कोई भी खास काम करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श जरूर करें। उनका मार्गदर्शन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो उसका समाधान मिल सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में मन में बिना कारण अशांति महसूस हो सकती है। कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में बिताना उचित रहेगा। युवाओं को अपने करियर से जुड़े कामों में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल स्थिति सामान्य ही रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से स्टाफ के बीच कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे न कर पाने की वजह से कई दिक्कतें आ सकती हैं। लव- पुराने मित्रों से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी। लव पार्टनर का साथ आपको खुश रखेगा। स्वास्थ्य- एलर्जी से जुड़ी परेशानी, जैसे खांसी, जुकाम और बुखार रह सकता है। इस समय सेहत से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- आज छोटी-छोटी खुशियां आपको खुश रखेंगी। खास लोगों से मुलाकात होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यस्त दिनचर्या से राहत पाने के लिए अध्यात्म और अपनी पसंद की गतिविधियों में भी समय जरूर बिताएं। भाइयों से आपको नैतिक सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- अपना उत्साह और एकाग्रता बनाए रखें, क्योंकि लापरवाही की वजह से कोई मौका हाथ से निकल सकता है। किसी मित्र या संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। कोई ऐसी समस्या सामने आ सकती है, जिससे आप काफी समय से बचने की कोशिश कर रहे थे।
व्यवसाय- कारोबार में इस समय मेहनत ज्यादा और फायदा कम जैसी स्थिति रह सकती है। फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी डील हो सकती है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। लव- संयुक्त परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाना होगा। प्रेम संबंधों में कुछ अलगाव की स्थिति बनने की आशंका है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- आज आपके आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु से जुड़े नियमों का पालन आपके लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- सावधान रहने की भी जरूरत है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है, जिससे आपकी मान-हानि भी हो सकती है। किसी सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बनने पर सूझबूझ से समाधान निकालें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह-मशवरा जरूर करें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कर्मचारी और स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। शाम को मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या होने से पेट में दर्द रह सकता है। देसी और हल्की चीजों का सेवन ज्यादा करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। विशेष लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा और आप किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर भी पहुंचेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- पुश्तैनी जायदाद से जुड़े कामों में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़े हर काम को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम अच्छे तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा। लव- घर में उचित तालमेल बनाए रखना जरूरी है। आपसी बातचीत से किसी भी समस्या का समाधान निकालें। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें, वरना मान-हानि हो सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
