तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर में लगाया जाता है। हिंदू धर्म में तो तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए लोग इसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन कई बार देखरेख के बाद भी तुसली का पौधा न बढ़ता है और ने हरा भरा दिखता है। अगर आपके घर की तुलसी भी बढ़ती नहीं है और बहुत जल्दी सुख जाती है तो यह लेख आपके लिए है। इंस्टाग्राम पर loveforgardening85 पेज से गार्डनिंग एक्सपर्ट ने तुलसी के पौधे को दोगुना तेजी से बढ़ाने और उसे हमेशा हरा-भरा रखने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताए हैं.
तुलसी के पौधे को बढ़ाने के लिए आज़माए ये टिप्स
-
बीज बोएं: मार्केट से तुलसी का बीज खरीदकर लाएं और उसे मिट्टी में डाल दें। बीज को हल्की गीली मिट्टी में बोएं, उस पर हल्की मिट्टी की परत डालें और नियमित रूप से हल्का पानी दें। कुछ दिनों में बीज अंकुरित होकर बाहर आ जाएगा। यह मौसम बरसात का है तो मिटटी में वैसे भी नमी होती है इसलिए अगर आप पानी बहुत ज़्यादा नहीं डालेंगे तब भी चलेगा। लेकिन इस बता का ध्यान रखें की पौधे को तेज बारिश से बचाएं। -
पिंचिंग है ज़रूरी: पिंचिंग का मतलब है छटाई करना। जब तुलसी के पौधे से नई पत्तियां आने लगे तब उसे ऊपर से हल्का सा तोड़ दे। इसको ‘पिंचिंग’ कहते हैं। पिंचिंग करने से नीचे से कई नई शाखाएं तेजी से फूटती हैं। इस प्रक्रिया से एक हफ्ते से दस दिन के अंदर तुलसी की कई शाखाएं आ जाएंगी और पत्ते भी हरे भरे होंगे। -
पके हुए सीड्स को हटाएं: तुलसी के पौधे में सीड्स आ जाएं और वे जब पकने लगे तब उन्हें तोड़कर हटा दें। उन बीजों को आप गमले में ही डाल दें। ऐसा करने से आपका गमला कई तुलसी की पत्तियों से फिर से भर जाएगा।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.