‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान टीवी के पॉपुलर स्टार हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने भाई सज्जाद खान के साथ इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने एक्टिंग जर्नी पर बात की. साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टपु के रोल को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि शो के पहले टपु भव्य गांधी नहीं थे.
कौन है तारक मेहता का पहला टपु?
Aleena Dissects संग बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके भाई सज्जाद खान पहले टपु थे.
मोहसिन खान ने बताया कि सज्जाद खान पहले टपु हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के. मोहसिन ने पूरी कहानी बताते हुए कहा, ‘हमारे घर में एक्टिंग मेरे भाई सज्जाद खान की वजह से शुरू हुई. मैं आपको पूरी कहानी बताता हूं. हम कांदीवली में रहते थे. हम मिडिल क्लास टिपिकल सोसायटी जो होती हैं वैसी ही थी.’
‘तो जब उन्होंने पायलट शूट किया था तारक मेहता का उल्टा चश्मा का तो वो हमारे घर में हुआ था. इसके अलावा दो-तीन घर और थे. क्योंकि प्रोड्यूसर्स को वैसी सोसायटी चाहिए थी. ताकि वो बाद में वैसी सोसायटी में ही शूट करेंगे. जो कोई प्ले कर रहा था टपु का रोल उस दिन का उसका कोई डेट ईश्यू था पता नहीं क्या था. तो पायलट शूट में जो पहला टपु है वो सज्जाद खान है.’
फिर सज्जाद खान कहते हैं- पायलट शूट में मेरे सीन हैं. चैनल के साथ भी मीटिंग और शॉर्टलिस्टिंग सब हुई थी. मेरे डायलॉग पहले एपिसोड में मेरा ऑडियो भी था. मेहता अंकल बॉल दो न. उन्होंने मेरा वाला ऑडियो यूज किया. लेकिन फिर वही स्कूल, पढ़ाई तो… पापा ने कहा कि पढ़ाई करो.
तो मोहसिन बोलते हैं उन्होंने किसी और को भी कास्ट कर लिया था. आया बड़ा स्कूल का बहाना वाला. तो सज्जाद ने कहा कि मुझे ऐसा बोला गया कि बेटा पढ़ाई पर ध्यान दो.
बता दें कि सज्जाद खान ने एक्टिंग में अपना करयर नहीं बनाया. वो बिजनेसमैन हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.