98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उन्होंने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए अवॉर्ड प्रेजेंट किया. अवॉर्ड प्रेजेंट करने से पहले एक्टर जेवियर ने फिलीस्तीन की आजादी के नारे लगाए. युद्ध को रोकने की बात कही. इस पर प्रियंका ने भी प्रतिक्रिया दी.
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनीं. वह अपनी पति निक जोनास के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं. ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए मंच पर कदम रखा. उनके साथ स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम भी रहे. जेवियर और प्रियंका ने साथ में बेस्टर इंटरनेशनल फीचर फिल्म विनर की अनाउंसमेंट की. मंच पर जेवियर ने एक पॉलिटिकल मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध नहीं होने चाहिए. इसके साथ ही उनहोंने फिलिस्तीन को आजाद करने की भी मांग की.
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ही प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर पहुंची, और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, “फिलिस्तीन को आज़ाद करो. युद्ध मत करो.” बार्डेम की इस शुरुआत पर लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर के अंदर मौजूद सेलेब्स और ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजाईं.