कुल 23 के लिए भरा जा सकता है एप्लीकेशन (8th pay commission jobs)
सीनियर कंसल्टेंट के लिए 2 पोजीशन है। इसमें 10 साल का अनुभव और उम्र की सीमा 45 साल की है। कंसल्टेंट के लिए 6 साल का अनुभव और उम्र की सीमा 40 साल की है। कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है। यहां कुल 16 पद हैं। यानी 23 पोस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। बता दें, यह नियुक्ति 1 साल या फिर पे कमीशन के कार्यकाल तक रहेगा। जो भी एक साल से कम हो।
8वें पे कमीशन से बड़ी उम्मीद (8th pay commission latest updates)
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से काफी उम्मीदें हैं। आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में हुआ था। इस कमीशन के पास कुल 18 महीने का समय है। इस दौरान उन्हें एक रिपोर्ट तैयार करनी है। जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आदि बढ़ेगी।
यह आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग्स कर रहा है। दिल्ली, लखनऊ, उड़ीसा जैसे शहरो में मीटिंग हो चुकी है। वहीं, आने वाले समय में जयपुर, पुडुचेरी जैसे शहरों में मीटिंग प्रस्तावित है। इस मीटिंग्स में आयोग कर्मचारियों की डिमांड्स को सुन रहा है।
फिटमेंट फैक्टर्स और फैमिली यूनिट पर जोर (8th pay commission Fitment factors)
केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों का इस समय सबसे अधिक जोर फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। वहीं, फैमिली यूनिट को भी 3 से बढ़ाकर 5 करने की डिमांड जोर पकड़ रही है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर्स के ही गुणांक में बेसिक पे बढ़ेगा। यही वजह है कि कर्मचारियों की तरफ से इसे अधिक से अधिक रखने की मांग हो रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.