र मैनेजर समेत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HUDCO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो इस प्रकार है-
पद का नाम- पदों की संख्या
डिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)-01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (E-4)- 01
डिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)-03
सीनियर मैनेजर (E-3)-03
HUDCO Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन?
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार निर्धारित वेतन दिया जाएगा। नीचे जानिए किस पद के लिए कितनी सैलरी-
पद- सैलरी
डिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)- 80000–220000 रुपये
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (E-4)- 70000–200000 रुपये
डिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)- 80000–220000 रुपये
सीनियर मैनेजर (E-3)- 60000–180000 रुपये
HUDCO Recruitment 2026: योग्यता
पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर के कुछ पदों के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक से पास होने चाहिए। फाइनेंस स्पेशलाइजेशन के साथ MBA या दो वर्षीय PG डिप्लोमा को योग्यता के तौर पर रखा गया है।
अन्य पदों के लिए योग्यता
वहीं, कुछ डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार के पास CA/CMA या फाइनेंस स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय फुल-टाइम MBA/PG डिप्लोमा होना चाहिए। MBA/PG डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA/ग्रेड जरूरी है। CA/CMA उम्मीदवारों के मामले में 60 प्रतिशत अंक की शर्त लागू नहीं होगी।
HUDCO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार HUDCO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hudco.org.in पर जाएं।
- इसके बाद यहां होम पेज पर करियर्स के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां ऑनलाइन आवेदन लिंक यानी अप्लाई नाऊ पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.