भारतीय रेलवे के अनुसार अब 89% ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। अगर आपको IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करने का आसान तरीका, तो यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान प्रोसेस।
घर बैठे Train Ticket बुक करने का सबसे आसान तरीका
Step 1: सबसे पहले IRCTC Rail Connect ऐप डाउनलोड करें या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Step 2: अब अपना IRCTC अकाउंट लॉग-इन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
Step 3: इसके बाद ‘From’ और ‘To’ स्टेशन, यात्रा की तारीख और क्लास चुनकर Search Trains पर क्लिक करें।
Step 4: अपनी पसंद की ट्रेन चुनें और Book Now पर क्लिक करें।
Step 5: यात्रियों का नाम, उम्र, जेंडर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। यदि Master List बनाई हुई है, तो जानकारी एक क्लिक में जुड़ जाएगी।
Step 6: सीट की उपलब्धता और किराया चेक करने के बाद UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या IRCTC eWallet से पेमेंट करें।
Step 7: पेमेंट सफल होते ही टिकट बुक हो जाएगी और SMS व ईमेल पर PNR और ई-टिकट मिल जाएगा।
IRCTC Rail Connect ऐप से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का प्रोसेस
स्टेप 1: सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से IRCTC Rail Connect ऐप डाउनलोड करें। अगर पहले से इंस्टॉल है, तो उसे अपडेट कर लें।
स्टेप 2: ऐप खोलें और अपने IRCTC User ID और पासवर्ड से लॉग-इन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले IRCTC वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और उसी आईडी से ऐप में लॉग-इन करें।
स्टेप 3: होम स्क्रीन पर From (कहां से), To (कहां तक), यात्रा की Date और Class चुनें। इसके बाद Search Trains पर टैप करें।
स्टेप 4: उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट में से अपनी पसंद की ट्रेन चुनें। सीट उपलब्धता (Availability) और किराया (Fare) देखकर Book Now पर टैप करें।
स्टेप 5: यात्रियों की जानकारी भरें। अगर आपने पहले से Master List / Saved Passenger Details बनाई है, तो उसे चुनकर एक क्लिक में डिटेल्स जोड़ सकते हैं। इससे बुकिंग तेज हो जाती है।
स्टेप 6: अपनी पसंद का पेमेंट ऑप्शन (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IRCTC eWallet आदि) चुनें और पेमेंट पूरा करें।
स्टेप 7: पेमेंट सफल होने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी। PNR नंबर और ई-टिकट ऐप, SMS और ईमेल पर मिल जाएगा। आप My Bookings सेक्शन में जाकर कभी भी टिकट देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.