Gold Jhumka Design: गोल्ड के झुमके हर महिला को पसंद आ जाते हैं। खासतौर पर जब इतने सुंदर डिजाइन को तो कहना ही क्या। ऐसी ही फेस्टिवल और वेडिंग सीजन स्पेशल गोल्डन झुमकों की डिजाइन की फोटो को सेव कर लें।
फ्लावर डिजाइन
ट्रेडिशनल झुमकों से अलग हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो कम वजन में बन जाने वाले इस डिजाइन को सेव कर लें। पतले तारों से तैयार फूल के नीचे झुमके को ऐड किया गया है। जो इस फ्लावर झुमके की डिजाइन को और भी खास बना रहा है।
टेंपल डिजाइन
आमतौर पर टेंपल डिजाइन काफी ज्यादा कीमत के होते हैं। लेकिन गोल्ड के इन झुमकों के आगे तो लेडीज कितनी भी कीमत देने को तैयार होंगी। भगवान की गढ़ाई के साथ नीचे लगी मोतियों की लटकन इसे स्पेशल बना रही है।
गोल्डन झुमकों की सुंदर डिजाइन
हैवी झुमका खरीदना है तो इस तरह की डिजाइन अट्रैक्टिव दिखती है। वेडिंग जैसे खास मौके पर पहनने पर लेडीज आपके इस झुमके को देखती ही रह जाएंगी। इसमे लगी छोटी मरून मोतियां इसे खास बना रही हैं।
ब्यूटीफुल झुमका डिजाइन
छोटे साइज के झुमके बनवाने हैं तो ये डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी। राउंड शेप टॉप्स के साथ बॉटम में झुमका सुंदर दिखता है।
फ्लॉवर टॉप्स वाले झुमके
फ्लावर की डिजाइन बने हुए ये झुमके आप अगर छोटे साइज में बनवाएंगी तो सुंदर दिखेंगे। ट्रेडिशनल लुक के लिए इस तरह की गोल्ड ईयररिंग्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इनकी डिमांड एवरग्रीन बनी रहती है। तो अपने ज्वैलरी कलेक्शन में ऐसी डिजाइन के झुमकों को जरूर शामिल करें।
लेयर वाले झुमके
छोटे शहरों में इस तरह की डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रहती है। कई लेयर में बने ये झुमके ज्यादातर लेडीज को पसंद आते हैं। इन गोल्डन झुमकों की काफी ज्यादा डिमांड होती है।
चौकोर झुमका
झुमकों की डिजाइन में ये सबसे हटकर है। ट्रेडिशनल होने के बाद भी इसका डिजाइन काफी न्यू और लेटेस्ट है,, जो आपको ट्रेंडी लुक देगा।
न्यू डिजाइन के झुमके
गोल्ड की ज्वैलरी खरीदना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन के ईयररिंग्स को अपने कलेक्शन में शामिल करें। इन्हें आप सूट वगैरह पर भी पहनकर रेडी हो सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.