6 Useless Wedding Expenses: शादी में इन दिनों खर्चे करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग सजावट और फोटोग्राफ जैसी चीजों पर अंधाधुंध पैसे खर्च करते हैं और ये वेडिंग बजट को भी बढ़ा देते हैं। जबकि गेस्ट इन चीजों को नोटिस तक नहीं करते।
शादी का कार्ड, इनविटेशन बॉक्स
आजकल शादी का इनविटेशन भी काफी रॉयल होता है। लोग अपने बेटा-बेटी की शादी का न्योता किसी महंगे इनवाइट बॉक्स में भिजवाते हैं, जो काफी आर्टिस्टिक होता है। लेकिन सच्चाई ये हैं कि शादी का कार्ड आप महंगे, प्रीमियम कागज पर छपवाते हैं या फिर सिंपल से कागज पर, नई डिजाइन ट्राई करते हैं या फिर पुराने सैंपल पर ही बनवा लेते हैं। लोग शादी की डेट और वेन्यू देखने के बाद इसे फेंक ही देते हैं। तो अपने बजट के हिसाब से इस पर पैसे खर्च करना ही समझदारी है।
वेलकम गिफ्ट
शादी से लौटने वाले मेहमानों को गिफ्ट देना पुराना रिवाज है। लेकिन अब इस रिवाज को और भी ज्यादा ड्रामेटिक और फैशनेबल बना दिया गया है। किसी भी फैंसी, यूजलेस चीज के पीछे पैसे खर्च करने की बजाय सोच-समझकर ही गिफ्ट खरीदें। नहीं तो ये खर्च केवल शादी के बजट को बढ़ाएगा।
लाइव फूड काउंटर्स
शादी में खाने के कई सारे काउंटर्स और स्टॉल होते हैं। लेकिन गेस्ट को दिक्कत ना हो इसलिए काफी लोग तीन से चार काउंटर एक ही फूड के रख देते हैं। नतीजा खाने की बर्बादी, क्योंकि जरूरी नहीं कि हर किसी को वहीं फूड खाना हो। साथ ही ये शादी के बजट को भी बिगाड़ता है।
नैपकिन, कुर्सी, मेज, हर जगह दुल्हा-दुल्हन या फैमिली का नाम
एक तरह से बोल सकते हैं कि हर चीज को कस्टमाइज्ड किया जाता है। खाने की प्लेट, सजावट, नैपकिन हर जगह नाम वाली चीजों को रखवाना फिजूलखर्ची है। किसी को फर्क नहीं पड़ता कि टिश्यू पेपर पर दुल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है या नहीं। उन्हें तो यूज करके फेंकना होता है। इस तरह के कस्टमाइज्ड चीजों पर पैसे खर्च करना केवल शादी के बजट को बढ़ाना ही है।
अलग-अलग फोटो फ्रेम वाली सजावट
शादी, हल्दी, मेहंदी, संगीत हर फंक्शन में सेल्फी प्वाइंट, फोटो फ्रेंडली फ्रेम बनवाते हैं। इन सब सजावट के पीछे काफी सारा पैसा खर्च होता है। जबकि इन सबकी कोई जरूरत नहीं होती है। एक फिक्स जगह पर अच्छी लाइटिंग और फ्रेम में आने लायक सजावट काफी होती है। जहां पर हर कोई अपनी फोटो क्लिक करवा सकता है।
हर फंक्शन के लिए महंगी आतिशबाजी
बारात में होने वाली आतिशबाजी पर खर्च करना पुराना ट्रेंड है। लेकिन आजकल लोग हल्दी के फंक्शन से ही कस्टमाइज्ड आतिशबाजी को मंगवाते हैं। जिसमे खास डिजाइन और नाम भी आता है। इस तरह के फायरवर्क्स हर छोटे-बड़े फंक्शन में करना केवल शादी के बजट को बढ़ाना है। अगर इन पर पैसे ना भी खर्च किए जाएं तो किसी गेस्ट को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
शादी में आए मेहमानों के लिए सबसे जरूरी बात
शादी में जो गेस्ट आते हैं वो आपके बिहेवियर और ट्रीटमेंट से खुश होते हैं। आपने उन्हें कैसे डील किया, उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होने दीं। सजावट और इन सारी चीजों पर उनका फोकस कभी होता ही नहीं और ना ही वो इसे याद रखते हैं। तो अगर आप भी अपने बच्चे की शादी का बजट बना रहे हैं तो इन चीजों पर पैसे खर्च करना समझदारी नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.