किचन के जरूरी सामानों में से एक है फ्रिज, जिसमें हम खाने-पीने की चीजों को स्टोर कर देते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी गलत आदत हो सकती है। साथ ही इससे स्वाद और सेहत पर फर्क पड़ेगा।
कौन सी चीजें फ्रिज में नहीं करनी चाहिए स्टोर?
1- आलू हो जाएगा बेस्वाद
आलू बाहर खराब न हो जाए, इसलिए कई लोग उसे पन्नी में बांधकर फ्रिज की बास्केट में डाल देते हैं। ठंडे तापमान में आलू का स्टार्च तेजी से शुगर में बदलने लगता है, जिससे उसका स्वाद बदल जाता है। साथ ही पकाने पर रंग भी गहरा हो सकता है। फ्रिज में रखे आलू को खाने से शुगर बढ़ेगी, इसलिए आलू को बाहर ही रखें।
2- प्याज रखने की न करें गलती
प्याज भी फ्रिज में रखने की गलती न करें। अगर आप फ्रिज में प्याज स्टोर करते हैं, तो उसमें नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण वह जल्दी नरम हो सकता है और फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में प्याज के पोषक तत्व बिल्कुल खत्म हो जाते हैं।
3- टमाटर बाहर ही सही रहेगा
बहुत से लोग फ्रिज में टमाटर स्टोर कर देते हैं, जिससे वह जल्दी गले नहीं। आप टमाटर को सड़ने से बचाने के लिए फ्रिज में रख रहे हैं लेकिन वहां वह और ज्यादा खराब हो सकता है। ठंडा तापमान टमाटर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे वह नरम और बेस्वाद हो सकता है। टमाटर को हमेशा कमरे के सामान्य तापमान में रखें।
4- ब्रेड तो नहीं रखते हैं आप
कई लोग ब्रेड भी फ्रिज में रख देते हैं, जिससे वह ताजी बनी रहे। लेकिन ब्रेड फ्रिज में रखने से वह जल्दी सूख जाती है और उसका ताजापन खत्म हो जाता है। अगर ब्रेड को कुछ दिनों में इस्तेमाल करना है, तो उसे कमरे के तापमान पर रखें।
5- फ्रिज में न रखें शहद
शहद को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में न रखें। फ्रिज में अगर आप शहद रखते हैं, तो उसके पोषक तत्वों पर असर पड़ता है। साथ ही फ्रिज में रखने से शहद क्रिस्टल जैसा जम सकता है और उसे निकालना मुश्किल हो जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.