सोलो ट्रैवलिंग पसंद है तो आप भारत की कुछ जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां हम 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये जगह अकेले ट्रैवल करने वालों को खूब पसंद आती हैं।
सोलो ट्रैवलिंग के लिए अच्छी जगह
1) ऋषिकेश- दिल्ली या फिर इसके आसपास रहने वालों के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है। दिल्ली में रहने वाले बहुत से लोग अपनी कार या फिर बाइक से इस जगह पर जाते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये काफी अच्छी जगह है। अगर बजट कम है तो इस जगह पर आपको जरूर जाना चाहिए। यहां कम दाम में हॉस्टेल रूम मिल जाते हैं जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन है। अगर आप एडवेंचर ट्रिप चाहते हैं तो कैम्प में रुकें।
2) मनाली- पहाड़ और प्रकृति के सुंदर नजारों को करीब से देखना चाहते हैं तो इस जगह पर जाएं। ये जगह रिलैक्सिंग ट्रिप के लिए सबसे अच्छी है। आरामदायक कैफे में बैठकर बर्फ से ढके पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है।
3) कसोल और तोष- अगर आपको किसी शांत जगह पर जाना है तो आप इस जगह पर जा सकते हैं। बर्फीले पहाड़, चीड़ और देवदार के पेड़ इस जगह की सुंदरता को चार गुना बढ़ाते हैं। कसोल में कैफे और होमस्टे के काफी ऑप्शन हैं। ट्रेकिंग करने के लिए भी ये जगह अच्छी है। कसोल से आगे ऊंचाई पर छोटा पहाड़ी गांव, शांत माहौल और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है।
4) वायनाड, केरल – अगर आपको प्रकृति, झरने, जंगल, व्यू-पॉइंट और शांत माहौल पसंद है तो केरल का वायनाड बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस जगह पर एडक्कल गुफाएं प्राचीन शैल-चित्रों के लिए फेमस है। खूबसूरत झरना और आसपास का जंगल देखन के लिए सूचीपारा बेहतरीन जगह है। सोलो ट्रिप में आप काफी सुंदर जगहों को करीब से देख सकते हैं।
5) मेघालय- अगर थोड़ा अलग और बेहद खूबसूरत अनुभव चाहिए तो मेघालय जाएं। ये जगह पहाड़ और प्रकृति के लिए फेमस है। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये बेहतरीन जगह है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.